{"_id":"59a022c24f1c1b447e8b4978","slug":"a-women-committed-sucide-in-front-of-the-train-taking-the-child-in-the-lap-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गोद में बच्चा लेकर ट्रेन के सामने कूदी मां, ट्रेन गुजरी, मासूम बच गया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोद में बच्चा लेकर ट्रेन के सामने कूदी मां, ट्रेन गुजरी, मासूम बच गया
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 25 Aug 2017 07:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रेन गुजरी, मासूम बच गया
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक महिला अपने मासूम बच्चे को गोद में लेकर रेलवे ट्रैक के पास पहुंची। कुछ देर इधर-उधर टहलती रही और ज्योंही ट्रेन सामने से आते नजर आई, उसने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी।
इस दर्दनाक घटना में मां की सांसें उखड़ गई, लेकिन मासूम बच्चा मां की गोद से छिटककर ट्रैक के नजदीक गिर गया। तेज रफ्तार ट्रेन धड़धड़ाते हुए गुजर गई। इसके बाद किसी राहगीर ने महिला का शव देखकर स्थानीय रेलवे कर्मियों और पुलिस को सूचना दी।
तब पुलिस ने मासूम बच्चे को जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचाया। जहां उसे ट्रोमा वार्ड में भर्ती करवाया गया। वहीं, महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 साल है। उसकी पहचान नहीं हो पाई है।

राहगीर ने हादसे की सूचना गेटमैन को दी, तब
रेल ट्रेक
- फोटो : demo pic
घटना जयपुर के बस्सी थाना इलाके की है। यहां के मानसरखेड़ी के पास रीको एरिया से सटे ईश्वरवाला फाटक के समीप गेट नंबर 202 के पास आज एक महिला ने बच्चे के साथ ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। इसके बाद एक स्थानीय राहगीर ने हादसे की सूचना गेटमैन को दी। तब पुलिस मौके पर पहुंची और शव को उठवाया। पुलिस का कहना है कि शव या बच्चे की शिनाख्तगी के बाद ही खुदकुशी के कारणों की बात सामने आ सकेगी।