फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A wanted accused arrested after 31 year in punjab by Ajmer Police

31 साल से राजस्थान पुलिस का था वांटेड, पंजाब में पकड़ा गया

Tue, 06 Jun 2017 06:59 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Tue, 06 Jun 2017 06:59 PM IST
विज्ञापन
A wanted accused arrested after 31 year in punjab by Ajmer Police
आरोपी दिशा सिंह उर्फ जगदीश सिंह - फोटो : Amar Ujala
राजस्थान में अजमेर जिले की क्लाॅक टावर थाना पुलिस ने 31 साल से फरार चल रहे एक ईनामी अपराधी को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी को पंजाब के मोगा जिले से गिरफ्तार किया गया है। अब उसे बुधवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन


क्लाॅक टावर थाने के हैड कांस्टेबल दिगम्बर सिंह ने बताया कि वर्ष 1986 में ट्रांस्पोर्ट कम्पनी के माल को गबन करने के मामले में पंजाब के मोगा जिला निवासी दिशा सिंह उर्फ जगदीश सिंह फरार चल रहा था। दिशा सिंह शातिर अपराधी है। कई अन्य मामलों में भी वांछित चल रहा था। पुलिस की टीमों ने कई बार प्रयास किया, लेकिन वह हाथ नहीं लग सका। पिछले करीब 31 साल से दिशा सिंह की तलाश करने में अजमेर पुलिस टीम लगी हुई थी। एसपी अजमेर की ओर से दिशा सिंह पर ईनाम भी घोषित किया गया। 
विज्ञापन


कई बार उसकी तलाश में पंजाब में दबिश दी गई, लेकिन वह बच निकला। पिछले दिनों पक्की सूचना मिलने पर क्लॉक टॉवर थाने की पुलिस ने मोगा जिला, पंजाब में दबिश दी। जहां फरार आरोपी दिशा सिंह अजमेर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed