{"_id":"5a02ebc24f1c1b156b8b47e2","slug":"a-police-constable-caught-by-acb-team-in-alwar-taking-bribe","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस कांस्टेबल ले रहा था रिश्वत, एसीबी के चंगुल में फंसा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस कांस्टेबल ले रहा था रिश्वत, एसीबी के चंगुल में फंसा
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:05 PM IST
विज्ञापन
bribe
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने आज कार्रवाई करते हुए एक पुलिस कांस्टेबल को चार हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने यह रिश्वत एक ट्रेक्टर ट्रॉली को नहीं पकड़ने की एवज में ली थी।
एसीबी सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी गणेश बंजारा है। वह राजस्थान के अलवर जिले में अजबगढ़ पुलिस चौकी में तैनात कांस्टेबल है। उसके खिलाफ रामेश्वरलाल नाम के व्यक्ति ने एसीबी में शिकायत दर्ज करवाई थी। जिसमें बताया कि आरोपी सिपाही गणेश आए दिन उनकी ट्रेक्टर ट्रॉली नहीं पकड़ने की एवज में वसूली करता है। वह चार हजार रुपए की रिश्वत मांग रहा है।
शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने आज ट्रेप रचा और परिवादी को कांस्टेबल गणेश के पास भेजा। जहां रिश्वत की रकम लेते ही ईशारा मिलने पर एसीबी ने कांस्टेबल गणेश बंजारा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। उससे रिश्वत की रकम बरामद कर ली है।