फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a man arrested in kota

गर्ल्स स्कूल के बाहर चॉकलेट बांट रहे संदिग्ध को पुलिस ने धरदबोचा

Sat, 15 Jul 2017 05:15 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 05:15 PM IST
विज्ञापन
a man arrested in kota
सलाखों के पीछे पहुंचा आरोपी - फोटो : अमर उजाला
गर्ल्स स्कूल के बाहर बच्चों को चॉकलेट का लालच दे रहे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन


पुलिस इस संदिग्ध से पूछताछ कर रही है। कोटा के संतोषी नगर इलाके में बालिकाओं के सरकारी स्कूल के बाहर एक व्यक्ति दो-तीन दिन से बच्चों को चॉकलेट बांट रहा था। स्कूल प्रशासन और परिजनों ने इसका कारण पूछा तो वहां वहां से चला गया। इस पर परिजनों और स्कूल प्रशासन ने उसका पीछा किया तो वह एक घर में घुसा और पलंग के नीचे छिप गया। 

सूचना पर मौके पर पहुंची महावीर नगर पुलिस ने आरोपी व्यक्ति राम को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ की जा रही है। विद्यालय के अध्यापक प्रकाश जायसवाल ने महावीर नगर थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाकर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। 
विज्ञापन


अभी तक उसने चॉकलेट बांटने का मकसद नहीं बताया। परिजन चॉकलेट के बहाने बच्चों को उठाकर ले जाने की आशंका जता रहे है। इस आरोपी के खिलाफ इस तरह की शिकायत पहले भी आरके पुरम थाना इलाके में सामने आई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed