फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A gang Lifts passengers in luxury cars, then looted on highway

हाइवे पर यात्रियों को लक्जरी गाड़ियों में लिफ्ट, फिर स्प्रे कर लूटता है गैंग

Fri, 29 Sep 2017 07:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Sep 2017 07:33 PM IST
विज्ञापन
A gang Lifts passengers in luxury cars, then looted on highway
गैंग के चार बदमाश - फोटो : Vishnu Sharma
नेशनल हाइवे पर राहगीरों व यात्रियों को लक्जरी गाड़ियों में लिफ्ट देकर लूटपाट करने वाले एक ऐसे अंतराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है, जो यात्रियों को गाड़ी में बिठाने के बाद उनकी आंखों में ज्वलनशील पदार्थ स्प्रे कर देता है और फिर गाड़ी से फेंककर भाग निकलता है।
विज्ञापन


यह गैंग राजस्थान के अलावा, उत्तरप्रदेश, हरियाणा, दिल्ली व मध्यप्रदेश में लूट की कई वारदातें कर चुकी है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई राजस्थान में भरतपुर की हलैना थाना पुलिस ने की। यहां आगरा-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 21 तथा अन्य सूनसान मार्ग पर लिफ्ट देकर यात्रियों से लूट की वारदात हो रही थी। 
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार टांक के अनुसार गिरफ्तार आरोपी गांव इटामडा, भुसावर निवासी राजीव मीणा उर्फ राजू, गांव नगला धरसौनी, हलैना निवासी मानवीर सिंह जाटव व विष्णु कुमार जाटव तथा गांव कारलू, जसवंतपुरा जालौर निवासी चेतन कुमार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 

हाथ-पैर बांधकर भाग निकले

A gang Lifts passengers in luxury cars, then looted on highway
loot - फोटो : Demo pic
इस गैंग ने 26 जुलाई को हलैना थाना क्षेत्र के गांव बेरी निवासी ननुआ राम शर्मा को जयपुर हाइवे पर बस का इन्तजार करते समय लग्जरी गाडी में लिफ्ट देकर बैठा लिया। कुछ दूर आगे सूनसान देखकर कार को रोका और ननुआराम शर्मा की आंखों पर स्प्रे कर जेब में रखे 41 हजार रुपए, एक मोबाइल फोन एवं दस्तावेज छीन लिए। इसके बाद उसके हाथ पैर बांधकर हलैना-नयागांव माफी के बीच पटककर भाग निकले। तब से पुलिस को गिरोह की तलाश थी। बताया जा रहा है कि यह गिरोह पाली में भी पकड़ा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed