फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A child died in a broken wire on the road, three injured

सड़क पर टूटे पड़े तार में दौड़ा करंट, एक बच्चे की मौत, तीन जख्मी

Sun, 03 Sep 2017 02:19 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 03 Sep 2017 02:19 PM IST
विज्ञापन
A child died in a broken wire on the road, three injured
करंट लगने से हुई मौत - फोटो : अमर उजाला
बिजली विभाग की लापरवाही से एक मासूम बच्चे की करंट लगने से मौत हो गई। वहीं, तीन जने गंभीर रुप से झुलस गए।
विज्ञापन


यह  मामला है राजस्थान के सरहदी जिले जैसलमेर का। जहां के फलसूण्ड क्षेत्र में यह वारदात हुई। जानकारी के अनुसार बलाड़ गांव के समीप राजमथाई जाने वाले मार्ग पर दो दिन से बिजली पोल टूटा पड़ा था। जिसकी हाईटेंशन केबल में करंट दौड़ रहा था।


इस रास्ते से खेलते-खेलते गुजरते वक्त वहां टूटे पड़े इस केबल की चपेट में 12 वर्षीय प्रवीण सिंह की मोके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा मोतीराम,अशोक, राजूसिंह करंट लगने से झुलस गए। उन्हें बलाड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया है। इस हादसे के बाद गांव में आक्रोश व्याप्त हो गया। मासूम मृतक बच्चे के घर में कोहराम मच गया। बाद में, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed