फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A car caught in the night, the crowd of people watching in the police station

रात में पकड़ी ऐसी कार, थाने में देखने वालों की लगी भीड़ 

Sun, 03 Sep 2017 07:14 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 03 Sep 2017 07:14 PM IST
विज्ञापन
A car caught in the night, the crowd of people watching in the police station
जब्त कार - फोटो : Amar Ujala
देर रात नशे में तेज वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के दौरान पुलिस के हत्थे ऐसी कार और उसका चालक चढ़ गए कि उसे देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पुलिस ने कार को जब्त कर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की। दरअसल, जयपुर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा देर रात को नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहनों और शराब  पीकर वाहन चलाने वालों की धरपकड़ का विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन


अभियान के तहत कल देर रात राजधानी की ज्योति नगर थाना पुलिस ने एक कार्रवाई को अंजाम देते हुए नशे में धुत्त एक चालक को पकड़ लिया और उसकी डेढ़ करोड़ से ज्यादा कीमत की लग्जरी कार को जब्त कर लिया। पुलिस के अनुसार देर रात को नाकाबंदी के दौरान पुलिस को एक लग्जरी कार काफी तेज गति में लहराती हुई दौड़ती नजर आई।
विज्ञापन


पुलिस ने चालक को कार रोकने का इशारा किया और जब कार रोकने पर चालक से पूछताछ की गई तो कार चालक का नाम आदित्य विजयवर्गीय होना सामने आया। नशे में होना पाया गया। जिसके बाद पुलिस ने आदित्य को हिरासत में लेकर कार को जप्त कर लिया। वहीं, आज सुबह पुलिस थाने में बेशकीमती लग्जरी कार खड़ी देख सुबह से ही लोगों का मजमा लग गया। पुलिस द्वारा जब्त की गई कार चर्चा का विषय बनी रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed