{"_id":"597882d14f1c1b4d548b4675","slug":"a-accused-run-away-from-an-open-jail-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुली जेल से भागा हत्या का सजायाफ्ता आरोपी, जेल प्रशासन में हड़कंप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुली जेल से भागा हत्या का सजायाफ्ता आरोपी, जेल प्रशासन में हड़कंप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 26 Jul 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
- फोटो : Internet
हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा एक बंदी खुली जेल से गच्चा देकर भाग निकला। आरोपी के फरार होते ही जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जेलकर्मियों ने सांगानेर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया।
पुलिस के अनुसार सवाईमाधोपुर निवासी रामचरण हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा था। अच्छे आचरण के चलते ही आरोपी रामचरण को सेंट्रल जेल से खुली जेल में ट्रांसफर कर दिया गया था। सोमवार सुबह वह काम पर गया था। इसके बाद वापस खुली जेल नहीं लौटा। रात को रोल कॉल में रामचरण गायब मिला। तब उसे बैरक में देखा तो वहां भी नजर नहीं आया। काफी तलाश करने पर भी रामचरण का पता नहीं चला तो उसके जेल से भागने का माजरा समझ आया।
इस संबंध में खुली जेल के कर्मचारी थौलाई जमवारामगढ़ निवासी रामकल्याण ने मामला दर्ज करवाया है। जांच अधिकारी हैड कांस्टेबल रोहिताश्व ने बताया कि आरोपी रामचरण की तलाश में सवाईमाधोपुर पुलिस की मदद ली जा रही है। आरोपी की कुछ समय बाद ही सजा पूरी होने वाली थी।