फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   40 lakhs robbery in johri bazar

चाकू दिखाकर जौहरी बाजार में जवाहरात गद्दी से 40 लाख लूटे

Sat, 24 Jun 2017 09:24 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 24 Jun 2017 09:24 PM IST
विज्ञापन
40 lakhs robbery in johri bazar
जौहरी बाजार में लूट की वारदात का फुटेज - फोटो : Amar Ujala
लूट की यह वारदात शनिवार देर शाम करीब पांच बजे माणक चौक थाना अंतर्गत जौहरी बाजार में बारह गणगौर के रास्ते में राजेश अजमेरा की जवाहरात गद्दी राजेश ट्रेडिंग कम्पनी में हुई। कर्मचारी अभिषेक जैन ने पुलिस को बताया कि वह शाम को करीब पांच बजे जवाहरात की गद्दी पर अकेला था। इस दौरान चार युवक वहां आए और चाकू दिखाकर उसके हाथ—पांव बांध दिए। इसके बाद वे वहां रखे 40 लाख रुपए लेकर भाग निकले। यह राशि वहां एक बैग में रखी थी। 
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पुलिस माणक चौक थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहां आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। लूट की यह वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। पुलिस ने इसके आधार पर इनकी तलाश शुरु कर दी है। इसके लिए शहर में नाकाबंदी भी करवाई गई है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed