फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   4 people who was seated in tavera god death in a road accident in rajasthan

पहले कंटेनर ने और फिर ट्रेलर मारी टक्कर, रामदेवरा जा रहे चार श्रद्धालुओं की मौत

Sun, 27 Aug 2017 06:32 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Sun, 27 Aug 2017 06:32 PM IST
विज्ञापन
4 people who was seated in tavera god death in a road accident in rajasthan
demo pic - फोटो : अमर उजाला
रामदेवरा दर्शन करने जा रहे चार जातरुओं ( श्रद्धालुओं) की आज एक भीषण सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। इसके अलावा पांच जने गंभीर घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें तीन जने एक टवेरा कार में सवार थे, जबकि चौथा बाहर खड़ा था। यह दर्दनाक हादसा राजस्थान के पाली जिले में शिवगंज हाईवे के पास हुआ। मध्यप्रदेश निवासी जगदीश बंजारा अपने परिवार के साथ टवेरा कार से रामदेवरा जा रहा था।

वे लोग पाली जिले में सुमेरपुरा थाना इलाके में सुमेरपुर गांव के पास शिवगंज हाईवे से गुजर रहे थे। तभी टवेरा गाड़ी का एक्सल टूट गया था। इससे ड्राइवर ने टवेरा को हाइवे पर साइड में खड़ा कर दिया। इसी दौरान तेज रफ्तार कंटेनर ने हाइवे पर खड़े एक व्यक्ति को चपेट में ले लिया और फिर किनारे पर खड़ी टवेरा को टक्कर मारी दी। इस टक्कर से टवेरा हाइवे धकलते हुए बीच में आ गई। टवेरा सवार जातरु संभल पाते तभी एक ट्रेलर ने टवेरा को साइड से टक्कर मार दी। हादसे में जगदीश बंजारा, शोभा राम, सियानी, लव कुश की मौत हो गई।
विज्ञापन


वहीं लीला, काली बाई, जाम सिंह, राधेश्याम, अमित घायल हो गए। वहीं टवेरा में सवार दो जने दूर खड़े होने से बच गए। टक्कर के बाद टवेरा बुरी तरह पिचक गई। इससे उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए। जिन्हें पुलिस प्रशासन ने जेसीबी की मदद से बाहर निकलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed