{"_id":"59de36ee4f1c1bb6678b5509","slug":"37-targets-made-in-rajasthan-in-one-year-from-the-call-centers-by-online-fraud-gang","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सालभर में 37 राजस्थानियों को बनाया निशाना, 1.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सालभर में 37 राजस्थानियों को बनाया निशाना, 1.30 करोड़ रुपए से ज्यादा की ठगी
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 11 Oct 2017 09:21 PM IST
विज्ञापन
ऑन लाइन फ्रॉड
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीमा की मैच्योरिटी राशि दोगुनी से तिगुनी देने का झांसा देकर आॅनलाइन ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश होने के बाद कई बड़े खुलासे हो रहे हैं।
पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ है कि गिरोह ने राजस्थान के 18 जिलों में 37 व्यक्तियों से 1,30,68,400 रूपए धोखाधड़ी कर हड़पे है। क्राइम ब्रांच ने पीड़ितों से सम्पर्क कर इस तथ्य की पुष्टी की है।
गौरतलब है कि गिरोह में शामिल एक युवती समेत नौ आरोपियों को नोएडा से गिरफ्तार कर पुलिस टीम कल जयपुर पहुंची थी। जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी क्राइम डॉक्टर विकास पाठक के निर्देशन में यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और नाहरगढ़ थाने की टीम ने की थी।
जयपुर पुलिस कमिश्नर संजय अग्रवाल ने बताया कि कमिश्नरेट की क्राइम ब्रांच ने 9 अक्टूबर को सेक्टर-2 नोएडा यूपी से नौ आरोपियों नेहा त्यागी, गौरव त्यागी, भरत सिंह, संजीव कुमार, यतीन्द्र, नितिन शर्मा, शिवराज सिंह, रामकन्हैया, अमूल्य कुमार को गिरफ्तार किया था। उनसे कई मोबाइल फोन, सिम, वाॅकी-टाॅकी तथा कागजात बरामद किए गए थे।

देशभर में किए इतने फोन कॉल्स और ठगे रुपए
online fraud
- फोटो : Demo pic
ठगी के शिकार पीड़ित भीलवाड़ा, जोधपुर, जयपुर ग्रामीण, अजमेर, सीकर, चितौडगढ़, बांसवाड़ा, उदयपुर, कोटा, जयपुर शहर, जालौर, झालावाड़, नागौर, टोंक, अलवर, भरतपुर, गंगानगर एवं पाली के निवासी हैं।
अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर प्रफुल्ल कुमार के मुताबिक नोएडा में कॉल सेंटर के जरिए यह गिरोह पिछले करीब एक सालभर में देशभर के 23 राज्यों में 4755 से ज्यादा लोगों को फोन कर झांसे दे चुका है। इन्ही फोन कॉल्स के जरिए भोले भाले लोगों को झांसा दिया कि अगर वे प्रीमियम की राशि ज्यादा दे देंगे तो मेच्योरिटी राशि कई गुना जारी कर देंगे। इससे सैंकड़ों लोग गैंग का शिकार बने। राजस्थान में इन लोगों ने लगभग 249 फोन कॉल कर लोगों को झांसा दिया।