फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   10 year old son had to give mobile, father arrest in rajasthan

10 साल के बेटे की 'मजाक', पिता हुआ अरेस्ट

Fri, 29 Sep 2017 06:48 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Fri, 29 Sep 2017 06:48 PM IST
विज्ञापन
 10 year old son had to give mobile, father arrest in rajasthan
Call - फोटो : Demo pic
10 साल के बेटे को मोबाइल फोन देना एक पिता के लिए भारी पड़ गया। बेटे ने इस फोन से पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और फिर फोन उठाने वाले पुलिसकर्मी को धमकियां दे डाली। 
विज्ञापन


शिकायत दर्ज कर पड़ताल में जुटी पुलिस मोबाइल नंबरों के आधार पर बच्चे के पिता तक पहुंच गई और उसे आज गिरफ्तार कर लिया। यह मामला है राजस्थान के अजमेर जिले का। यहां के सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि 10 साल के एक बच्चे ने करीब दो सप्ताह पहले अजमेर पुलिस कंट्रोल रूम में फोन किया और उसने पुलिसकर्मी से अभद्र बातें कर धमकी दी। 
विज्ञापन


इस संबंध में कन्ट्रोल रूम प्रभारी की शिकायत पर सिविल लाईंस थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पड़ताल की। जांच में सामने आया कि दांता निवासी 10 वर्षीय बच्चे ने मजाक में अपने पिता के मोबाइल से फोन किया था। बच्चे के पिता बाल सिंह किसान है। मोबाइल की सिम उनके नाम से जारी हुई थी और वह बेटे की इस हरकत से अंजान थे। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पिता को लापरवाही बरतने के मामले में गिरफ्तार कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed