फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   corona cases in rajasthan last one month corona active case rose by ten times covid 19 cases

राजस्थान: एक महीने में दस गुना बढ़े कोरोना के सक्रिय मामले, कई शहरों में रोजाना 100 से ज्यादा केस

Sat, 03 Apr 2021 02:57 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Tanuja Yadav Updated Sat, 03 Apr 2021 02:57 PM IST
सार

  • राजस्थान में कोरोना की दूसरी लहर ने बढ़ाई लोगों की चिंता
  • बीते 30 दिनों में दस गुना हुए कोरोना के सक्रिय मामले
  • कोरोना के संक्रमण की रफ्तार 14 गुना तक बढ़ी

विज्ञापन
corona cases in rajasthan last one month corona active case rose by ten times covid 19 cases
राजस्थान में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़ी - फोटो : PTI

विस्तार

देश में कोरोना का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। मौजूदा समय में कोरोना की दूसरी लहर स्वास्थ्य विभाग और लोगों के लिए चिंता का विषय बन गई है। राज्य में पिछले एक महीने में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर दस गुना ज्यादा हो गई है। वहीं पिछले 30 दिनों में कोरोना की रफ्तार 14 गुना हो गई है। 

विज्ञापन


बता दें कि दो मार्च को कोरोना के 102 नए मामले सामने आए थे, जबकि दो अप्रैल को यह आंकड़ा बढ़कर 1,400 के पार हो गया। राजस्थान की राजधानी जयपुर, जोधपुर, कोटा, डूंगरपुर और उदयपुर में रोजाना 100 से ज्यादा संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। 
विज्ञापन


इधर कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने आदेश जारी करते हुए कहा कि निजी अस्पताल में 10 फीसदी बिस्तर कोविड-19 मरीजों के लिए संरक्षित करके रखा जाए। राज्य में अभी 10,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, राजस्थान में 10,484 मरीजों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इनमें से सबसे ज्यादा सक्रिय मामले 1,891 जयपुर से हैं। इसके बाद जोधपुर में सक्रिय मामलों की संख्या ज्यादा है, यहां रोजाना 100 से ज्यादा मामले सामने आ रहे हैं। जयपुर, जोधपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर, राजसमंद, डूंगरपुर और भीलवाड़ा में सक्रिय मामले तेजी से बढ़े। पूरे राज्य के कुल मरीजों का 70 फीसदी हिस्सा इन्हीं आठ शहरों में हैं। 


राज्य सरकार लगातार सख्ती के आदेश जारी कर रही है लेकिन उसके बाद भी धरातल पर हकीकत अलग है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ट्वीट कर लोगों को हिदायत दे रहे हैं कि वो मास्क जरूर पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लेकिन सरकार के मंत्री भीड़ लेकर घूम रहे हैं। भले ही राज्य में कोरोना की रोकथाम के लिए नाइट कर्फ्यू लागू किया जा रहा है लेकिन दिन में सार्वजनिक जगहों और बाजारों में हाल बेहाल है। इसके अलावा भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोई रोक-टोक नहीं हो रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed