{"_id":"617c52052b5e473ac215fbd6","slug":"congress-wins-majority-of-alwar-and-dholpur-zila-parishad-member-seats-cm-ashok-gehlot-express-happiness","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पंचायत चुनाव में अलवर-धौलपुर सीटों पर कांग्रेस की जीत, सीएम गहलोत ने जताई खुशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पंचायत चुनाव में अलवर-धौलपुर सीटों पर कांग्रेस की जीत, सीएम गहलोत ने जताई खुशी
Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:30 AM IST
सार
अलवर जिला परिषद की 49 में से 24 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं और चार निर्दलीय जीते। धौलपुर में, कांग्रेस ने कुल 23 सीटों में से 17 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने शेष छह सीटों पर कब्जा किया।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
- फोटो : फाइल
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर और अलवर जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के चुनाव में सत्तारूढ़ कांग्रेस पार्टी ने अधिकांश सीटों पर जीत हासिल की। दो जिलों में तीन चरणों में हुए पंचायत समिति और जिला परिषद चुनावों के नतीजे शुक्रवार को मतगणना के बाद घोषित किए गए।
विज्ञापन
कांग्रेस ने पंचायत समिति सदस्यों की कुल 492 सीटों में से 208 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने दोनों जिलों में 158 सीटें जीतीं। अलवर जिला परिषद की 49 में से 24 सीटों पर कांग्रेस ने जीत हासिल की, जबकि बीजेपी को 21 सीटें मिलीं और चार निर्दलीय जीते। धौलपुर में, कांग्रेस ने कुल 23 सीटों में से 17 सीटें जीतीं, जबकि भाजपा ने शेष छह सीटों पर कब्जा किया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि अलवर और धौलपुर जिलों के पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को भारी बहुमत मिला है। उन्होंने ट्वीट करते हुए मतदाताओं और कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन