{"_id":"5a1534934f1c1b79548bec09","slug":"congress-will-try-to-win-by-election-with-support-of-his-biggies","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"तीन उपचुनाव तीन बड़े नेताओं के भरोसे फतेह करने की जुगत में कांग्रेस!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन उपचुनाव तीन बड़े नेताओं के भरोसे फतेह करने की जुगत में कांग्रेस!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:47 PM IST
विज्ञापन
sachin pilot
- फोटो : sachin pilot
गुजरात चुनाव में भाजपा को चुनौती देने का प्रयास कर रही कांग्रेस ने राजस्थान में होने वाले उपचुनावों को लेकर भी तैयारियां शुरू कर दी हैं।
कांग्रेस सूत्रों के अनुसार पार्टी राजस्थान में होने वाले दो लोकसभा उपचुनाव और एक विधानसभा चुनाव के लिए रणनीति बना चुकी है। जानकारी के अनुसार तीन उपचुनाव की जिम्मेदारी कांग्रेस अपने तीन दिग्गज नेताओं को सौंप रही है। इसमें अजमेर लोकसभा उपचुनाव का जिम्मा पीसीसी चीफ सचिन पायलट संभालेंगे।
सूत्रों के अनुसार अलवर लोकसभा उपचुनाव की जिम्मेदारी पूर्व मुख्यमंत्री और गुजरात में कांग्रेस के प्रभारी अशोक गहलोत को देने की बात सामने आ रही है। जबकि मांडलगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए पार्टी पूर्व केन्द्रीय मंत्री सीपी जोशी को रणनीतिकार नियुक्त कर सकती है।

Trending Videos
राजे लगातार कर रही है जन संवाद
वसुंधरा राजे
हालांकि कांग्रेस पार्टी उपचुनावों की तैयारी में भाजपा से काफी पीछे दिख रही है। क्योंकि राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे अलवर व अजमेर की 15 विधानसभा सीटों में जन संवाद से लेकर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर चुकी हैं।
राजे लगातार उपचुनाव वाले क्षेत्रों का दौरा कर रही है। वहीं कांग्रेस के किसी बड़े नेता ने अभी इन क्षेत्रों किसी प्रकार का संवाद कार्यक्रम नहीं किया है। हालांकि उपचुनाव में दोनों पार्टीयों की ओर प्रत्याशी कौन होंगे इसका निर्णय भी अभी तक नहीं हुआ है।