फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   congress mla put corruption allegations on cmho in nursing recruitment

विधायक ने CMHO पर जड़े भ्रष्टाचार के आरोप, एक दूसरे से हुई तीखी नोंकझोंक

Mon, 27 Nov 2017 08:07 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 27 Nov 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
congress mla put corruption allegations on cmho in nursing recruitment
फाइल फोटो
नर्सों की भर्ती और पोस्टिंग मामले को लेकर एक विधायक ने सीएमएचओ पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगा दिए जिसके बाद दोनों में तीखी नोंकझोंक हो गई। 
विज्ञापन



सीकर जिले के प्रभारी सचिव डॉक्टर मनजीत सिंह की अधिकारियों के साथ बैठक में जमकर हंगामा हुआ। विधायक और कांग्रेस सचेतक गोविंद डोटासरा एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.विष्णु मीणा के बीच में तीखी नोंकझोक हुई। 

विधायक गोविंद डोटासरा ने नर्सिंग भर्ती व पोस्टिंग  में सीएमएचओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगा दिए। उस समय  डोटासरा ने कहा कि कई बार भर्ती मामले में हुई गड़बड़ी की जांच को लेकर शिकायत की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन


डोटासरा ने उत्तेजित होकर तमाम अधिकारियों से इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया। इस पर डॉक्टर विष्णु मीणा ने आरोपों को नकारा और कहा कि पूरी भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी है और किसी तरीके की गड़बड़ी नहीं की गई । 
विज्ञापन
विज्ञापन

कई बार सीएमएचओ के खिलाफ सौंपे जा चुके ज्ञापन

congress mla put corruption allegations on cmho in nursing recruitment
डेमो इमेज
डोटासरा ने कहा कि पूरे मामले की कई बार शिकायत करने के बावजूद अधिकारी इस मामले पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। डोटासरा को गुस्से में देख कर कई बार प्रभारी सचिव ने उन्हें समझाइश भी की। इसके बाद में प्रभारी सचिव ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए वहीं भर्ती प्रक्रिया में हुई गड़बड़ी की जांच की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों की ओर से प्रभारी मंत्री राजकुमार रिणवां को भी ज्ञापन सौंपा गया । पूर्व पंचायत समिति सदस्य नरेंद्र बाटड ने बताया कि इस मामले में गड़बड़ी हुई है। इस पूरे मामले की जांच की जाए और दोषी अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed