{"_id":"64128d485d501c91dc0eaf66","slug":"congress-mla-divya-maderna-accuses-minister-shanti-dhariwal-2023-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, मंत्री धारीवाल पर लगाए आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Politics: कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला, मंत्री धारीवाल पर लगाए आरोप
Thu, 16 Mar 2023 04:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 16 Mar 2023 04:36 PM IST
सार
कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने अपनी ही सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने अपने इलाके की सड़क बनवाने की मांग की है। मांग पूरी न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
दिव्या मदेरणा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजस्थान विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में गुटबाजी थमने का नाम नहीं ले रही है। कांग्रेस विधायक दिव्या मदेरणा ने सड़क निर्माण को लेकर अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा कर दिया है। मदेरणा ने अपनी ही सरकार के मंत्री शांति धारीवाल पर राजनीतिक बदला लेने के लिए विकास कार्यों को रोकने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विधानसभा में बोलते हुए दिव्या मदेरणा ने कहा कि उनकी विधानसभा ओसियां में पिछले चार साल के दौरान किसी भी सड़क का निर्माण नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि मेरे क्षेत्र में 44 सड़कें बनाई जानी थीं, लेकिन मंत्री शांति धारीवाल ने राजनीतिक बदला लेने के लिए उन्हें दो दिनों के अंदर निरस्त कर दिया। दिव्या मदेरणा ने बताया कि वो वीरांगनाओं और महिलाओं के हक में आंदोलन कर रही थीं और इससे मंत्री महोदय नाराज थे। लिहाजा उन्होंने उनके क्षेत्र में विकास कार्यों को रुकवा दिया।
विज्ञापन
दिव्या मदेरणा यहीं नहीं रुकीं आगे बोलते हुए उन्होंने कहा कि शांति धारीवाल जो आलाकमान को चुनौती देते हैं वो मंत्री कैसे रह सकते हैं। वो खुद को और कांग्रेस नेताओं को डुबा रहे हैं। वीरांगना मंजू जाट और सुंदरी देवी का अपमान किया गया है, जो कहीं से भी ठीक नहीं है।
सदन में बोलते हुए कांग्रेस विधायक ने कहा कि उनके इलाके में सड़क बननी चाहिए और इसके लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुद मामले को देखना होगा। अगर उनके इलाके में सड़क निर्माण नहीं हुआ तो वीरांगनाओं की तरह मुंह में घांस दबाकर वो धरना देंगी और मंत्री शांति धारीवाल भी उन्हें ऐसा करने से नहीं रोक सकते।