{"_id":"59a6cf074f1c1b5c738b46d1","slug":"completed-demand-for-honorarium-personnel-of-anganwadi-centers","type":"story","status":"publish","title_hn":"आंगनबाड़ी केन्द्रों के मानदेय कर्मियों की पूरी हुई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आंगनबाड़ी केन्द्रों के मानदेय कर्मियों की पूरी हुई मांग
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 30 Aug 2017 08:24 PM IST
विज्ञापन
आंगनबाड़ी केन्द्रों के मानदेय कर्मियों को सरकार की ओर से सौगात दी गई है। अब इन्हें ग्रीष्मकालीन एवं शीतकालीन अवकाश मिलेगा, जिसकी ये काफी समय से मांग कर रहे थे। इससे प्रदेश के करीब 60 हजार आंगनबाड़ी केन्द्रों में कार्यरत 1.50 लाख मानदेय कर्मियों को लाभ मिलेगा।
महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री अनिता भदेल ने बताया कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका-आशा सहयोगी और मिनी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को हर साल अब 10 दिन का ग्रीष्मकालीन और 10 दिन का ही शीतकालीन अवकाश देय होगा। ग्रीष्मकालीन अवकाश एक से 30 जून की अवधि में तथा शीतकालीन अवकाश एक से 31 दिसम्बर की अवधि में देय होगा। संबंधित बाल विकास परियोजना अधिकारी इन अवकाशों को स्वीकृत कर सकेंगे। किसी केन्द्र से समान अवधि में एक से अधिक कर्मी को अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। ये अवकाश मातृत्व अवकाश, गर्भ समाप्ति अवकाश अथवा आकस्मिक अवकाश के साथ जोड़कर नहीं लिए जा सकेंगे। उन्होंने बताया कि अवकाश स्वीकृत करते समय आंगनबाड़ी केन्द्र संचालन में व्यवधान ना हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा।