फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   cm writes the letter to union minister at film padmavati

बिना बदलाव के 'पद्मावती' रिलीज ना हो, वसुंधरा ने लिखा केन्द्रीय मंत्री को पत्र

Sat, 18 Nov 2017 09:54 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 18 Nov 2017 09:54 PM IST
विज्ञापन
cm writes the letter to union minister at film padmavati
वसुंधरा राजे
संजय लीला भंसाली निर्देशित फिल्म 'पद्मावती' को लेकर अब राज्य सरकार भी गंभीर दिख रही है। मुख्यमंत्री ने फिल्म के बढ़ते विरोध को देखते हुए केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान में फिल्म 'पद्मावती' के बढ़ते विरोध को देखते हुए मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले में गंभीरता दिखाई है। सीएम राजे ने फिल्म को लेकर पूरे मामले से केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति जुबिन ईरानी को पत्र लिखकर अवगत कराया है। पत्र में सीएम ने आग्रह किया है कि 'पद्मावती' फिल्म तब तक रिलीज न हो, जब तक इसमें आवश्यक बदलाव नहीं किए जाएं। ताकि किसी भी समुदाय की भावनाओं को ठेस न पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने पत्र में कहा है कि इस संबंध में सेंसर बोर्ड को भी फिल्म प्रमाणित करने से पहले इसके सभी संभावित नतीजों पर विचार करना चाहिए। सीएम ने लिखा है कि प्रसिद्ध इतिहासकारों, फिल्मी हस्तियों और पीड़ित समुदाय के सदस्यों की एक समिति गठित की जाए, जो इस फिल्म और कथानक पर विस्तार से विचार-विमर्श करे। उसके बाद ऐसे आवश्यक परिवर्तन किए जाएं, जिससे किसी भी समाज की भावनाओं को आघात न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने जताया सीएम का आभार

cm writes the letter to union minister at film padmavati
सीएम राजे से मिला प्रतिनिधिमंडल
सीएम राजे ने कहा कि फिल्म निर्माताओं को अपनी समझ के अनुसार फिल्म बनाने का अधिकार है, लेकिन कानून व्यवस्था, नैतिकता और नागरिकों की भावनाओं को ठेस पहुंचने की स्थिति में मौलिक अधिकारों पर भी तर्क के आधार पर नियंत्रण रखने का प्रावधान भारत के संविधान में है।

ऐसे में 'पद्मावती' फिल्म की रिलीज पर पुनर्विचार किया जाए। वहीं, केन्द्रीय मंत्री को पत्र लिखने के लिए मेवाड़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राजे से मुलाकात कर उनका आभार जताया।

प्रतिनिधिमंडल में यूडीएच मंत्री श्री श्रीचंद कृपलानी, चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान आक्या, मेवाड क्षत्रिय महासभा अध्यक्ष बालू सिंह कानावत, मेवाड क्षत्रिय महासभा संरक्षक मनोहर सिंह कृष्णावत सहित कई लोग शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed