फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   CM Ashok Gehlot says in Jaipur that employees are satisfied with decisions of state government

Jaipur News: सीएम गहलोत बोले, राज्य सरकार के निर्णयों से कर्मचारी वर्ग संतुष्ट

Mon, 13 Mar 2023 10:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 13 Mar 2023 10:36 PM IST
सार

मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के सारे बजट सभी वर्गां को राहत पहुंचाने वाले रहे हैं। इस बार के बजट की भी देश भर में सराहना हो रही है। इनके त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां दी जा रही हैं।

विज्ञापन
CM Ashok Gehlot says in Jaipur that employees are satisfied with decisions of state government
कर्मचारी वर्ग के लोगों से मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से सोमवार शाम मुख्यमंत्री निवास पर वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ और जनता जल योजना श्रमिक यूनियन के प्रतिनिधियों व सदस्यों ने मुलाकात की। इस दौरान कर्मचारियों ने राज्य सरकार की ओर से लिए गए निर्णयों के लिए मुख्यमंत्री का धन्यवाद ज्ञापित किया।

विज्ञापन


'जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में कर्मचारियों की भूमिका'
इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से कर्मचारियों के हित में बड़े निर्णय लिए गए हैं। पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) लागू करने, साल में दो बार डीपीसी करवाने, पदोन्नति की प्रक्रिया को सुगम करने, ठेका प्रथा समाप्त करने जैसे निर्णयों से आज कर्मचारी वर्ग में संतुष्टि की भावना है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, किसानों और घरेलू उपभोक्ताओं को बिजली बिलों में राहत, उड़ान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचाने में कर्मचारियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। राज्य सरकार और कर्मचारियों के आपसी समन्वय से ही योजनाओं का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित होता है तथा अधिक से अधिक लोग लाभान्वित होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार के सारे बजट सभी वर्गां को राहत पहुंचाने वाले रहे हैं। इस बार के बजट की भी देश भर में सराहना हो रही है। इनके त्वरित क्रियान्वयन के लिए आवश्यक वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृतियां दी जा रही हैं।

इस मौके पर पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों द्वारा उठाई गई सभी समस्याओं का संवेदनशीलता से समाधान किया है।

अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशाध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने कहा कि राज्य सरकार ने कर्मचारियों के हित में निर्णय लिए हैं। इससे उनकी पदोन्नति की प्रक्रिया सुगम हुई है।


इस दौरान चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री परसादी लाल मीणा, पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा, वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ अध्यक्ष कुलदीप यादव, जनता जल श्रमिक यूनियन प्रदेशाध्यक्ष प्रहलाद राय अग्रवाल सहित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, जनता जल योजना से जुड़े कार्मिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed