फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Clash between bjp mla and bjp mp in a meeting

महिला विधायक ने दी सांसद को धमकी 'मैं तेरे बाल नोंच लूंगी'

Sat, 09 Sep 2017 05:11 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 09 Sep 2017 05:11 PM IST
विज्ञापन
Clash between bjp mla and bjp mp in a meeting
सांसद मनोज राजौरिया

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री रामलाल जाट इन दिनों राजस्थान के दौरे पर हैं। वे जयपुर सहित कई शहरों में जाकर भाजपा सदस्यों को अनुशासन का पाठ पढ़ा रहे हैं। लेकिन महामंत्री के जाने के कुछ घंटे बाद ही भाजपा की हिण्डौन से विधायक राजकुमारी और करौली सांसद मनोज राजौरिया आपस में भिड़ गए।

विज्ञापन


दरअसल कलेक्ट्रेट परिसर में हुई समीक्षात्मक बैठक में हिंडौन विधायक राजकुमारी जाटव ने सांसद पर कई आरोप लगाए। यहीं नही विधायक ने अर्मायदित भाषा का उपयोग करते हुए सांसद से यहां तक कह दिया कि 'तू हिंडौन आ तेरे बाल नोंच लूंगी'।
विज्ञापन


विधायक राजकुमारी यहीं नहीं रुकीं उन्होंने यहां तक कहा कि सांसद डॉ. मनोज राजोरिया चोरों के दलाल हैं। मौके पर लोग देखते ही रह गए।

इस मंत्री के सामने ही सुना दी खरी-खोटी

Clash between bjp mla and bjp mp in a meeting
विधायक राजकुमारी

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जिले के प्रभारी और राजस्थान के श्रम मंत्री जसवंत सिंह यादव भी मौजूद थे। विधायक ने मंत्री के सामने भी सांसद को जमकर खरी-खोटी सुनाई। मौके पर लोग विधायक को समझाते रहे कि यदि कोई शिकायत है तो बैठकर बात करेंगे। लेकिन विधायक तब तक सांसद को काफी कुछ सुना चुकी थीं।

दरअसल विधायक राजकुमारी का आरोप था कि बिजली निगम में काफी भ्रष्टाचार है और लोगों को परेशान किया जा रहा है। वहीं विधायक की अमर्यादित भाषा पर प्रभारी मंत्री ने अफसोस जताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed