फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   child girl accused in Jaipur at engagement party, police arrested accused

सगाई समारोह में 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म, 600 लोगों को गार्डन में बंद कर हुई जांच, आरोपी गिरफ्तार

Tue, 04 Feb 2020 11:05 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 04 Feb 2020 11:05 AM IST
विज्ञापन
child girl accused in Jaipur at engagement party, police arrested accused
सांकेतिक तस्वीर

सगाई समारोह के दौरान 11 साल की बच्ची दरिंदे की हैवानियत की शिकार हो गई। दुष्कर्म की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामला जयपुर के मुरलीपुरा स्थित मैरिज गार्डन में सगाई समारोह के दौरान हुआ। दरिंदे ने 11 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। पुलिस ने एफएसएल टीम की मदद से आरोपी की पहचान की। टीम ने समारोह में शामिल, रिश्तेदार समेत 600 लोगों को गार्डन में बंद कर जांच शुरू की। सोमवार को करीब 15 घंटे तक चली जांच में मुख्य आरोपी पकड़ा गया। आरोपी के कपड़ों पर मासूम के खून के दाग मिले मिला।

विज्ञापन


सूचना मिलते ही डीसीपी पहुंचे घटनास्थल 
सगाई समारोह में मासूम से दुष्कर्म की सूचना मिलते ही डीसीपी मैरिज गार्डन पहुंचे। डीसीपी कावेन्द्र सिंह सागर, एडिशनल डीसीपी प्रकाश चंद शर्मा, एसीपी प्रमोद स्वामी आदि अधिकारियों के नेतृत्व में अलग-अलग टीमें बनाई गईं। सभी को फुटेज व रिकॉर्डिंग खंगालने पर लगाया गया। इसके बाद एफएसएल ने गार्डन में काम करने वाले 50 वर्कर समेत समारोह में शामिल 600 लोगों को गार्डन में बंद करवा दिया। सभी को कमरे में बुलाकर गहनता से जांच कराई। सोमवार को करीब 15 घंटे बाद आरोपी की पहचान हो गई। आरोपी के कपड़े पर मासूम के खून के दाग मिले।
विज्ञापन


तिलक लगाकर नाटक करने लगा आरोपी 
पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू जयपुर में परिवार के साथ रहता है। उसकी 11 साल की बेटी भी है। वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच की गई तो सामने आया कि घटना के वक्त आरोपी लगभग 15 मिनट तक गायब था। इसके बाद खुद को फंसने की भनक लगते ही आरोपी बाहर गया और माथे पर तिलक लगाकर नाटक करने लगा कि वह बालाजी का भक्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरिंदे की हैवानियत का पता चलते ही माता-पिता अचेत 
समारोह के दौरान काफी देर तक बच्ची का पता नहीं चलने पर उसकी तलाश शुरू हुई। चाची की नजर अचानक लहूलुहान बच्ची पर पड़ी। पहले तो सभी ने सोचा कि फिसल कर गिर गई होगी। आनन-फानन में बच्ची को अस्पताल ले जाया गया। यहां चिकित्सक ने जांच किया तो दरिंदे की हैवानियत का मामला सामने आया। चिकित्सक ने दुष्कर्म का मामला बताया तो माता-पिता अचेत हो गए। परिजनों ने दरिंदे को सख्त सजा देने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed