फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Chief Minister inaugurated the two-day Rajasthan Millets Conclave-2023

Jaipur: सीएम बोले- मिलेट्स रिसर्च के लिए राज्य में मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर, कृषि क्षेत्र में बना सकते हैं करियर

Tue, 14 Mar 2023 08:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 14 Mar 2023 08:57 AM IST
सार

मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राजस्थान मिलेट्स कान्क्लेव-2023 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि कृषक कल्याण और कृषि क्षेत्र विकास में राज्य सरकार ने अपनी अहम भूमिका निभाई है।

विज्ञापन
Chief Minister inaugurated the two-day Rajasthan Millets Conclave-2023
मिलेट्स कान्क्लेव-2023 - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

गहलोत को दुर्गापुरा स्थित राज्य कृषि प्रबंधन संस्थान में आयोजित राजस्थान मिलेट्स कॉन्क्लेव-2023 को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों के सर्वांगीण विकास की योजनाएं लागू करना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही है। कृषक कल्याण और कृषि क्षेत्र विकास में राज्य सरकार ने अपनी अहम भूमिका निभाई है। विधानसभा में दो बार पृथक कृषि बजट पेश कर पूरे देश में ऐतिहासिक पहल की। इसी का सुखद परिणाम है कि किसानों के साथ-साथ स्टार्टअप्स और उद्यमियों को आगे बढ़ने के सुअवसर मिले हैं। उन्होंने कहा कि किसानों और पशुपालकों को उचित सम्मान देना हमारा कर्तव्य है। 

विज्ञापन


 उन्होंने कहा कि मिलेट्स की उत्पादन क्षमता को बढ़ाने और कृषि अनुसंधान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। राजस्थान में मिलेट्स पर रिसर्च के लिए मजबूत इंफ्रास्ट्रक्चर उपलब्ध है। लगभग 42 कृषि महाविद्यालयों की स्थापना की गई है। इससे युवा पीढ़ी को कृषि क्षेत्र में उच्च शिक्षा ग्रहण कर भविष्य संवारने के अवसर मिल रहे हैं। हाल ही में वेटेनरी यूनिवर्सिटी की भी घोषणा की है। 
विज्ञापन


हम खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बने
मुख्यमंत्री ने कहा कि कृषि अनुसंधान के परिणाम स्वरूप हरित क्रांति का आगाज हुआ, जिसके सफल नतीजे हमारे देश ने प्राप्त किए और हम खाद्यान्न के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बन सके। उन्होंने कहा कि कृषि अनुसंधान से किसानों को भविष्य के लिए अपनी फसल तैयार करने में लाभ मिलेगा। कॉन्क्लेव में मिलेट्स का बेहतर उत्पादन, प्रबंधन और विपणन करने की दृष्टि से महत्वपूर्ण सुझाव सामने आएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों को प्रतिमाह 2000 यूनिट बिजली निःशुल्क 
गहलोत ने कहा कि किसानों के लिए प्रतिमाह 2000 यूनिट निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराने का बजट प्रावधान किया है। इससे लगभग 12 लाख किसान लाभान्वित होंगे। घरेलू उपभोक्ताओं को 100 यूनिट निःशुल्क बिजली दिए जाने से लगभग एक करोड़ उपभोक्ताओं के बिजली बिल शून्य हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में लगभग एक करोड़ लोगों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन दे रहे हैं। इस बजट में न्यूनतम 1000 रुपये प्रतिमाह का प्रावधान किया गया है। केंद्र सरकार को पूरे देश में एक समान सामाजिक सुरक्षा कानून लागू करना चाहिए।

राजकिसान सुविधा एप लान्च
मुख्यमंत्री ने राजकिसान सुविधा एप लॉन्च किया। इसमें योजनाओं के आवेदन और उनकी स्थिति जानी जा सकेगी। साथ ही गहलोत ने राजस्थान कृषि प्रसंस्करण, कृषि व्यवसाय एवं कृषि निर्यात प्रोत्साहन नीति-2019 की सफलता की कहानियों से संबंधित बुकलेट का विमोचन भी किया। इस दौरान ‘समृद्ध किसान-खुशहाल राजस्थान’ लघु फिल्म भी दिखाई गई।

किसानों का सम्मान और प्रदर्शनी का उद्घाटन
कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री ने हनुमानगढ़ से भूपेन्द्र सिंह, नागौर से पतासी देवी, जयपुर से दिनेश कुमार चैधरी, घासीराम जाट, भीलवाड़ा से विष्णु, बांसवाड़ा से कुरेश बागीदोरा, सीकर से हनुमानराम, अलवर से सूरजभान एवं जोधपुर से जितेन्द्र सिंह सांखला को एग्रीकल्चर टेक्नोलॉजी मैनेजमेंट एजेंसी (आत्मा योजना) में राज्य स्तरीय कृषक पुरस्कार से सम्मानित किया। इसके बाद उन्होंने कृषि संबंधित प्रदर्शनी का उद्घाटन कर अवलोकन करते हुए किसानों और उद्यमियों को प्रोत्साहित किया।  


मिलेट्स स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद
कृषि मंत्री लालचंद कटारिया ने कहा कि मिलेट्स कुपोषण दूर करने में सहायक है। कोरोनाकाल में हुए शोध में भी इसकी महत्ता सामने आई। मुख्यमंत्री द्वारा किसानों के सर्वांगीण विकास और कृषि को बढ़ावा देने के हरसंभव प्रयास किए गए हैं। सरकार द्वारा गत चार सालों में कृषि क्षेत्र में देशव्यापी नवाचार हुए हैं। उन्होंने कहा कि मिलेट्स फूड आज हर शादी समारोह में परोसे जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed