{"_id":"6227bb54af1e171c9e7447cf","slug":"car-driver-was-arrested-for-dragging-a-police-constable-on-the-bonnet-of-the-vehicle-during-vip-movement-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: वीआईपी मूवमेंट के दौरान तोड़ा रूल, कॉन्स्टेबल को बोनट 600 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: वीआईपी मूवमेंट के दौरान तोड़ा रूल, कॉन्स्टेबल को बोनट 600 मीटर तक घसीटा, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 09 Mar 2022 01:54 AM IST
Jeet Kumar
पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Mar 2022 01:54 AM IST
सार
एसएचओ की जीप ने कार का पीछा किया और करीब 600 मीटर बाद उसे रोक लिया। घटना में कांस्टेबल को चोटें आई हैं और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक शख्स ने मुख्यमंत्री के काफिले में घुसने की कोशिश की। पुलिसकर्मी ने वाहन चालक को रोकने का प्रयास किया तो उसने रूल तोड़ते हुए कांस्टेबल को वाहन के बोनट पर 600 मीटर तक घसीटा, इसमें पुलिसकर्मी को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी कि यह घटना जयपुर जेएलएन रोड पर हुई। जब वीआईपी मूवमेंट के लिए ट्रैफिक रोक दिया गया था। अचानक मालवीय नगर फ्लाईओवर से सटे जयपुरिया रोड से एक कार चालक आगे बढ़ने लगा। इस दौरान ट्रैफिक आरक्षक महेश चंद ने वाहन को रोकने का प्रयास किया तो जेएलएन रोड से जयपुरिया अस्पताल रोड की ओर जाते समय चालक अमित राजपुरोहित ने उन्हें टक्कर मार दी और कार के बोनट पर घसीट लिया।
विज्ञापन
जवाहर सर्कल थाने के थाना प्रभारी राधा रमन गुप्ता ने बताया कि एसएचओ की जीप ने कार का पीछा किया और करीब 600 मीटर बाद उसे रोक लिया। घटना में कांस्टेबल को चोटें आई हैं और कार चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सुबह करीब कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी को एयरपोर्ट छोडऩे के बाद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का काफिला लौट रहा था। उसी दौरान यह घटना हुई थी। बता दें कि देश के पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणामों से पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी सोमवार को जयुपर पहुंच थीं।