फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Capture of Jaipur collectorate, city Congress protest

जयपुर कलक्ट्रेट का घेराव, शहर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

Wed, 14 Jun 2017 03:40 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर 
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर  Updated Wed, 14 Jun 2017 03:40 PM IST
विज्ञापन
Capture of Jaipur collectorate, city Congress protest
शहर कांग्रेस: जयपुर में विरोध प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट का घेराव - फोटो : Vishnu Sharma
कर्ज माफी और फसलों का उचित मूल्य दिलाये जाने की मांग को लेकर जयपुर शहर कांग्रेस ने बुधवार को जयपुर में विरोध प्रदर्शन कर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।
विज्ञापन


यह प्रदर्शन राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रतापसिंह खाचरियावास के नेतृत्व में किया। महासचिव मनोज मुद्गल ने बताया कि विरोध प्रदर्शन में जयपुर शहर के सभी 91 वार्डों के कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह 11 बजे बनीपार्क में जयसिंह हाइवे स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय के बाहर इकट्ठा हुए। इसके बाद जुलूस के रुप में सरकार के विरोध में नारेबाजी करते हुये कलक्ट्रेट के बाहर धरना-प्रदर्शन कर सभा की। 
विज्ञापन


सभा के दौरान जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह खाचरियावास ने जयपुर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आहवान किया कि वे किसानों की समस्याओं के समाधान के लिये बड़े और लम्बे आंदोलन के लिये तैयार रहें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसानों के हितों की रक्षा करने के लिये आंदोलन कर रही है जबकि भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुये कुछ संगठन सरकार को बचाने के लिये तथा किसान के आंदोलन को कमजोर करने के लिये आंदोलन का नाटक कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने प्रदेश के किसानों से आहवान किया कि किसान उन संगठनों से सावधान रहें जो भाजपा विचारधारा से जुड़े हुये हैं और यदि वे संगठन चाहें तो किसानों की मांगों को सरकार से पूरा करवा सकते हैं लेकिन ये संगठन किसानों को अधिकार दिलाने की बजाय भाजपा सरकार का बचाव करने के लिये मैदान में उतरे हैं। कांग्रेस पार्टी किसानों को बचाने के लिये और उन्हें अधिकार दिलाने के लिये किसान हित में आंदोलन कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed