फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   NEET 2017 Exam: Rules upset students

NEET 2017: दोहरी परीक्षा देकर निकले परीक्षार्थी

Sun, 07 May 2017 05:17 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 07 May 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
NEET 2017 Exam: Rules upset students
परीक्षा
देशभर के चिकित्सा महाविद्यालयों में प्रवेश के लिए रविवार को सीबीएसई की ओर से नीट 2017 की परीक्षा आयोजित की गई। राजस्थान में जयपुर, कोटा, अजमेर, जोधपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए। करीब करीब सभी जगहों पर विद्यार्थियों ने जरूरत से ज्यादा सख्ती होने की शिकायत की।
विज्ञापन


छात्रों का कहना था कि नकल रोकने के लिए सीबीएसई ने इस तरह की इंतजाम कर दिए कि तेज धूप और तपते फर्श पर होकर जाना पड़ा। जयपुर के वैशाली नगर, झोटवाड़ा, शास्त्री नगर समेत कई इलाकों में इसी तरह की नजारे देखने को मिले। परीक्षा केंद्र पर विद्यार्थियों पहुंचे तो उनकी सघन जांच की गई। यहां तक की चुन्नी, कानों की बालियां और हाथों में बांधी गई मोली तक खुलवाई ली गई।  इस बारे में सीबीएसई ने पहले गाइड लाइन जारी कर दी थी। कुछ केंद्रों पर मैटल डिटेक्टर से भी जांच की गई।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा परेशानी तब आई जब छात्रों के जूते केंद्र से कुछ मीटर की दूरी पर ही खुलवा लिए गए। अब ऐसे में छात्रों को तपती जमीन पर चलके जाने में  खासी परेशानी हुई। विद्यार्थियों के साथ आए परिजनों ने भी जहां अपना रोष व्यक्त किया, उन्होंने जूते नहीं खुलवाने की गुजारिश की। परीक्षा सुबह साढ़े सात बजे शुरू हो गई। परीक्षा देने के निकले विद्यार्थियों ने कैमेस्ट्री और बायोलॉजी के पेपर को आसान बताया। उन्होंने कहा कि फिजिक्स का पेपर इन दोनों की तुलना में कठिन था, वही कटऑफ तय करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Education News in Hindi related to careers and job vacancy news, exam results, exams notifications in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Education and more Hindi News.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed