{"_id":"5f29f7468ebc3e3c992401d7","slug":"bsp-went-to-court-to-stop-merging-mla-in-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान संकट: विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक को बसपा फिर पहुंची कोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान संकट: विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक को बसपा फिर पहुंची कोर्ट
Wed, 05 Aug 2020 07:47 AM IST
Jeet Kumar
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जयपुर
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 05 Aug 2020 07:47 AM IST
विज्ञापन
राजस्थान हाईकोर्ट
बसपा और भाजपा विधायक मदन दिलावर ने राजस्थान हाईकोर्ट में मंगलवार को नई याचिका दायर कर अपने छह विधायकों के कांग्रेस में विलय पर रोक लगाने और मामला खंडपीठ को भेजने की मांग की है। बसपा ने याचिका में एकल पीठ के आदेश को चुनौती दी है, जिसमें विधायकों के विलय पर रोक लगाने से इनकार कर दिया गया था।
विज्ञापन
बसपा महासचिव सतीश चंद्र मिश्र की ओर से दायर याचिका में कहा गया कि एकल पीठ स्पीकर के 18 सितंबर, 2019 के आदेश की प्रशंसा करने में भी विफल रही क्योंकि इसमें विलय की घोषणा पूर्व निर्धारित थी।
विज्ञापन
बागी की याचिका पर फैसला 14 को...
राजस्थान हाईकोर्ट बागी कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा की याचिका पर 14 अगस्त को फैसला सुनाएगा। एसओजी ने शर्मा के खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया है, जिसे उन्होंने हाईकोर्ट में चुनौती दी है।
विज्ञापन
राजस्थान का सियासी घमासान ...बागी पहले भाजपा का साथ छोड़ें : सुरजेवाला
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, गुरुग्राम में अपराध हो रहे हैं। लोगों के लिए पुलिस मौजूद नहीं है, लेकिन कांग्रेस के 19 विधायकों की सुरक्षा में एक हजार पुलिसकर्मियों को लगाया गया है। बागी विधायकों से केवल एक शर्त पर बात होगी। पहले उन्हें हरियाणा पुलिस की सुरक्षा और भाजपा की दोस्ती छोड़नी होगी।