फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bronchoscopy Surgery Doctor Remove Four Cm Supari From Woman Neck in Jaipur SMS Hospital

Rajasthan: महिला के गले में फंसी थी चार सेमी की सुपारी, SMS हॉस्पिटल के डॉक्टरों ने बिना चीरा लगाए निकाला

Wed, 07 Dec 2022 12:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 07 Dec 2022 12:32 PM IST
सार

राजस्थान में जयपुर के सवाई मानसिंह आस्पताल में डॉक्टर्स की एक टीम ने 47 साल की महिला की सांस लेने वाली नली में फंसी चार सेमी की सुपारी को बाहर निकाला है। बड़ी बात ये है कि इस ऑपरेशन में महिला के गले या चेहरे पर चीरा नहीं लगाया गया।

विज्ञापन
Bronchoscopy Surgery Doctor Remove Four Cm Supari From Woman Neck in Jaipur SMS Hospital
चार सेमी की सुपारी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजधानी जयपुर के सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में एक महिला की सांस लेने वाली नली में फंसी चार सेमी की सुपारी को बाहर निकाला है। महिला पिछले दो महीने से परेशान थी और राजस्थान के अलग-अलग जिलों में हॉस्पिटल में दिखा चुकी थी, लेकिन हर जगह से डॉक्टरों ने उसकी नली में फंसे सुपारी के टुकड़े को निकालने में परेशानी बताई। बड़ी बात ये है कि इस ऑपरेशन में महिला के गले या चेहरे पर चीरा नहीं लगाया गया।

विज्ञापन


एसएमएस मेडिकल कॉलेज में ईएनटी डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर डॉ. सुनील समधानी ने बताया, बीकानेर की रहने वाली 47 साल की महिला के आज से दो महीने पहले सुपारी का एक बड़ा टुकड़ा सांस की नली में फंस गया था। इसके बाद महिला ने बीकानेर मेडिकल कॉलेज के हॉस्पिटल में दिखाया और कुछ समय ट्रीटमेंट भी चला, लेकिन वहां डॉक्टर्स इस टुकड़े को निकाल नहीं सके और उन्हें जयपुर दिखाने के लिए कहा। जहां उसका ऑपरेशन करके सुपारी निकाली गई।
विज्ञापन


डॉक्टर ने बताया कि इस ऑपरेशन में उनके साथ उनकी टीम के सदस्य डॉ. विकास रोहिला, डॉ. पूजा स्वामी, डॉ. कनिका शर्मा, डॉ. लोकेंद्र और एनिस्थिसिया डिपार्टमेंट से डॉ. ममता शर्मा और डॉ. समृद्धि भी साथ रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो महीने तक परेशानी के बाद जयपुर पहुंची...
बीकानेर दिखाने के बाद महिला ने कुछ जगहों पर भी दिखाया, लेकिन वहां भी डॉक्टर्स ने सुपारी निकालने में असमर्थता जाहिर की। क्योंकि इस ऑपरेशन में जान जाने का रिस्क ज्यादा था। दो महीने परेशान होने के बाद महिला की समस्या बढ़ती गई और उसकी एक सांस नली पूरी तरह जाम हो गई, जबकि वह दूसरी सांस नली से ही सांस ले रही थी। क्योंकि सुपारी दो महीने के अंदर फूलकर बड़ी हो गई थी, जिससे सांस नली पूरी तरह ब्लॉक हो गई थी। डॉ. समधानी ने बताया कि उनकी टीम के लिए भी ये ऑपरेशन करना बहुत जटिल था, लेकिन काफी डिस्कशन के बाद आखिर में ऑपरेट करने का फैसला किया गया।


बिना चीरा लगाए निकाली सुपारी...
डॉक्टर समधानी ने बताया, महिला का ऑपरेशन ब्रॉनकोस्कोपी तकनीक से किया गया। इसमें महिला के गले या चेहरे पर किसी तरह का चीरा नहीं लगाया। एंडोस्कॉपी मशीन के जरिए एक तार डालकर फंसी हुई सुपारी को निकाला गया। उन्होंने बताया कि इस ऑपरेशन में सबसे ज्यादा डर था महिला के सांसे रूकने का। क्योंकि एनिस्थिसिया देने से पहले महिला की दोनों सांस नली में से केवल एक ही सांस नली काम कर रही थी, जबकि दूसरी में सुपारी फंसी होने के कारण वह वर्क नहीं कर रही थी। करीब 45 मिनट तक ऑपरेट करने के बाद सुपारी को बाहर निकाला गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed