{"_id":"596de17d4f1c1b5e6a8b487a","slug":"boyfriend-brutally-murdered-his-girlfriend-after-their-love-being-exposed-in-dausa","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कॉलेज का लड़का और स्कूल की लड़की थे कमरे में बंद, घरवालों ने देखा, फिर...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कॉलेज का लड़का और स्कूल की लड़की थे कमरे में बंद, घरवालों ने देखा, फिर...
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 18 Jul 2017 05:07 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहले तो कॉलेज में पढ़ने वाले एक छात्र ने दसवीं क्लास में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को घर से भगाया और अपने रुम पर लेकर आ गया, लेकिन अचानक से छात्रा के घरवालों ने उन्हें देख लिया। इसके बाद कुछ एेसा घटा कि सभी चौंक गए।
लड़के ने अपनी प्रेमिका को ही मार डाला। यही नहीं, खुद भी आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन किस्मत से वो बच गया। मामला राजस्थान के दौसा जिले का है, जहां गायत्री नगर में अपने ही गांव की एक नाबालिग लड़की को उसके प्रेमी ने चाकुओं से गोद डाला।
जानकारी के अनुसार टोडाभीम के रहने वाले दिलीप मीणा नामक युवक अपने ही गांव की रहने वाली दसवीं की छात्रा को घर से भगाकर दौसा ले आया । दिलीप दौसा में रहकर पॉलीटैक्निक की पढ़ाई कर रहा था और दसवीं की छात्रा से प्रेम करता था। इसके बाद वो उसे सोमवार के दिन दौसा ले आया।
विज्ञापन
लड़की के परिजन उसकी तलाश में दौसा आ गए जहां उन्होनें युवक के कमरे की खिड़की से दोनों को कमरा बंद किए हुए देख लिया। घबराए युवक ने पहले तो चाकु से गोदकर उसकी हत्या कर दी फिर बाद में खुद भी फंदे से झूल गया।

कमरे से बाहर निकलने के लिए आवाजें लगाते रहे लड़की के घरवाले, लेकिन...
डेमो इमेज
यह पूरा घटनाक्रम कल देर रात को हुआ जिसके बाद दिलीप को लड़की के मामा ने फंदे से नीचे उतारा और दोनों को अस्पताल ले आए जहां डॉक्टरों ने लड़की को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही दौसा पुलिस अस्पताल पहुंची जहां उन्होनें लड़की का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया वहीं लड़के का इलाज अभी जारी है।
पुलिस का मानना है कि लड़के ने प्रेम प्रसंग का किस्सा खुल जाने के डर से लड़की की हत्या कर दी और खुद को भी मारने का प्रयास किया। फिलहाल पुलिस ने लड़के के खिलाफ मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
बताया गया है कि लड़की के परिजनों को पहले से ही दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में मालूम था इसलिए वो लड़की की तलाश में दौसा पहुंच गए थे जहां लड़की का हत्यारा प्रेमी दिलीप किराए के मकान में रह रहा था।
दिलीप के कमरे के बाहर पहुंचने के बाद खुली खिड़की से उन्होनें दोनों को कमरे में बंद देखा जिसके बाद उन्होनें दोनों को बाहर आने के लिए खूब आवाजें दी लेकिन घबराहट के मारे दिलीप ने बिना कुछ सोचे समझे लड़की पर चाकू से ताबड़तोड वार कर दिए।