फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bouncer in government hospitals

यहां सरकारी अस्पताल में बाउंसर बचाएंगे डॉक्टरों को पिटने से

Fri, 01 Sep 2017 05:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 01 Sep 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
bouncer in government hospitals
bouncers - फोटो : demo pic
सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों के साथ हो रही मारपीट के मामलों में सुरक्षागार्डों की कमी की बात सामने आती है। इस समस्या के समाधान के लिए बीच का रास्ता निकाला गया है। अब अस्पतालों में बाउंसर डॉक्टरों की सुरक्षा करेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, जोधपुर के डॉक्टर एस एन मेडिकल कॉलेज से जुड़े महात्मा गांधी अस्पताल में मरीज के परिजनों और रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ हुई मारपीट के बाद रेजीडेंस चिकित्सकों ने हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। रेजिडेंट की मांग थी कि आए दिन होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए चौकीदार और होमगार्ड विफल साबित हो रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे में एक बार जोधपुर के मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य ने निजी कंपनी के बाउंसर को रेजिडेंट की सुरक्षा के लिए अस्पताल में तैनात करने के आदेश दिए। जिससे आज से ही जोधपुर के महात्मा गांधी अस्पताल में निजी कंपनी के बाउंसर को रेजिडेंट चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग

bouncer in government hospitals
अस्पताल के बाहर तैनात बाउंसर - फोटो : अमर उजाला
रेजिडेंट चिकित्सकों ने अस्पताल में सुरक्षा  मुहैया करवाने के साथ रेजिडेंट चिकित्सकों के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की। इसके बाद पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रेजिडेंट के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की।

दरअसल कल देर रात को महात्मा गांधी अस्पताल में धवा रोड पर पेट्रोल टैंकर में आग लगने के बाद झुलसे कुछ मरीजों को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे थे। इस दौरान इलाज को लेकर रेजीडेंट चिकित्सकों और परिजनों में झगड़ा हो गया रेजीडेंस चिकित्सकों का आरोप है कि मरीज के परिजनों ने उनके साथ मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed