फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Bollywood actor Salman Khan will appear before Rajasthan Jodhpur court in black buck poaching case

काले हिरण शिकार मामले में सलमान की कोर्ट में हुई पेशी, सजा के खिलाफ याचिका पर 17 जुलाई को सुनवाई

Mon, 07 May 2018 07:16 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Updated Mon, 07 May 2018 07:16 PM IST
विज्ञापन
Bollywood actor Salman Khan will appear before Rajasthan Jodhpur court in black buck poaching case

काला हिरण शिकार मामले में सत्र अदालत ने अभिनेता सलमान खान की याचिका पर सुनवाई की अगली तारीख 17 जुलाई तय की है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 1998 के काले हिरण शिकार मामले में निचली अदालत ने अभिनेता को दोषी करार देते हुए पांच साल जेल की सजा सुनाई थी।

विज्ञापन


52 वर्षीय अभिनेता ने इसी सजा को ऊपरी अदालत में चुनौती दी है। सलमान सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश चंद्र कुमार सोनगरा के समक्ष पेश हुए। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष के वकील महेश बोरा ने जिरह शुरू करने से लिए समय मांगा। इसके बाद जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने सुनवाई स्थगित कर दी। अदालत ने बीते सात अप्रैल को सलमान को जमानत दी थी और सोमवार को कोर्ट में पेश होने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन


बता दें कि सलमान पर जोधपुर के निकट कांकणी गांव में फिल्म ‘हम साथ साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान एक अक्तूबर 1998 की रात को काले हिरण के शिकार का आरोप था। ट्रायल कोर्ट ने सलमान के साथी कलाकारों सैफ अली खान, तब्बू, नीलम और सोनाली बेंद्रे और एक स्थानीय व्यक्ति दुष्यंत सिंह को ‘संदेह का लाभ देते’ हुए बरी कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed