फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP vice president Abdullakutty says Sachin Pilot may join party in future

राजस्थान: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बोले- पायलट अच्छे नेता हैं, जल्द ही भाजपा में शामिल होंगे

Sun, 08 Aug 2021 10:26 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 08 Aug 2021 10:26 PM IST
सार

एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने बयान ऐसे समय पर दिया है जब कांग्रेस में सचिन पायलट का खेमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से नाराज चल रहा है। पिछले साल पायलट ने बगावत कर दी थी।

विज्ञापन
BJP vice president Abdullakutty says Sachin Pilot may join party in future
सचिन पायलट - फोटो : twitter.com/SachinPilot

विस्तार

भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एपी अब्दुल्लाकुट्टी ने कांग्रेस नेता सचिन पायलट को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता सचिन पायलट अच्छे नेता हैं और उन्हें लगता है कि वह भविष्य मेंभाजपा में शामिल हो जाएंगे। अब्दुल्लाकुट्टी ने यह बयान ऐसे समय पर दिया है जब कांग्रेस में सचिन पायलट का खेमा मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खेमे से नाराज चल रहा है। पिछले साल पायलट ने बगावत कर दी थी और उनके बीजेपी में शामिल होने को लेकर अटकलें लगाई जाने लगी थीं।
विज्ञापन


पायलट के नेतृत्व वाले खेमे में दोबारा नाराजगी की खबरों के बाद राजस्थान में मंत्रिमंडल विस्तार और राजनीतिक नियुक्तियों की मांगों ने जोर पकड़ा। इसके बाद कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने पार्टी के नेताओं के साथ राजस्थान में बहुप्रतीक्षित कैबिनेट फेरबदल को लेकर चर्चा की थी। पायलट ने संकेत भी दिया था कि कांग्रेस उनके द्वारा उठाए गए मुद्दों के समाधान के लिए जल्द ही उपयुक्त कदम उठाएगी। 
विज्ञापन


अब्दुल्लाकुट्टी ने यह भी दावा किया कि कुछ लोग झूठा प्रचार कर रहे हैं कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। उन्होंने कहा कि यह झूठ है कि भाजपा मुसलमानों के खिलाफ है। हमारे माननीय संघ प्रमुख ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मुसलमान और हिंदू एक हैं और उनका डीएनए भी एक है। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो सबको साथ लेकर चलती है और यही उसका सिद्धांत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में शामिल होने से इनकार कर चुके हैं पायलट

हालांकि, पायलट ने कई बार भाजपा में शामिल होने की किसी भी संभावना को खुद सिरे से खारिज किया है। इसी साल जून में भाजपा नेता रीता बहुगुणा जोशी ने कहा था कि उन्होंने कथित तौर पर नाराज चल रहे कांग्रेस नेता से भाजपा में शामिल होने के बारे में बात की थी। इस पर तंज कसते हुए पायलट ने कहा था कि हो सकता है कि भाजपा की नेता ने सचिन तेंदुलकर से बात की हो और बहुगुणा में उनसे बात करने की हिम्मत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed