फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP state president Satish Poonia said Congress government of betraying the farmers over issue giving loan waiver

राजस्थान: भाजपा ने लगाया कांग्रेस सरकार पर आरोप, कहा- कर्ज माफी मुद्दे पर किसानों को दिया धोखा

Sun, 23 Jan 2022 02:22 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 23 Jan 2022 02:22 AM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने राज्य में सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है

विज्ञापन
BJP state president Satish Poonia said Congress government of betraying the farmers over issue giving loan waiver
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया - फोटो : twitter

विस्तार

राजस्थान में भाजपा और कांग्रेस के बीच घमासान जारी है। वहीं अब  भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने गहलोत सरकार पर कर्जमाफी के मुद्दे पर राज्य के किसानों के साथ धोखा देने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन


किसानों की जमीन की नीलामी का किया जिक्र 
इस दौरान उन्होंने वाणिज्यिक बैंकों का कर्ज नहीं चुका पाने वाले किसानों की जमीन की नीलामी का जिक्र किया। साथ ही कहा कि कांग्रेस ने राज्य में सत्ता में आने के 10 दिनों के भीतर सभी किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था। कांग्रेस अपने वादे को पूरा करने में विफल रही है और अब किसानों को उनकी जमीन की नीलामी के कारण परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


राहुल गांधी पर साधा निशाना
प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर किसानों के साथ धोखाधड़ी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि हंगामे के बाद सीएम गहलोत ने अधिकारियों से किसानों की कृषि भूमि की नीलामी रोकने को कहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, पूनिया ने दावा किया कि नीलामी अभी भी चल रही थी और यह भी आरोप लगाया कि अलवर में शहीद यदराम गुर्जर के पिता जयराम गुर्जर सहित छह परिवारों की भूमि की नीलामी की गई थी। यादराम गुर्जर सेना में थे और सितंबर 2020 में उनकी मृत्यु हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed