फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP state president Satish Poonia's visit to Dubai today

Jaipur: भाजपा प्रदेशाध्यक्ष पूनियां का दुबई दौरा आज, चुनावी वोट बैंक साधने प्रवासी सम्मेलनों में होंगे शामिल

Sat, 18 Mar 2023 09:24 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 18 Mar 2023 09:24 AM IST
सार

राजस्थान में चुनावी साल में अलग-अलग प्रवासी भारतीय और राजस्थानी संगठनों के आमंत्रण पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां शनिवार को दुबई दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों और प्रवासी सम्मेलनों में हिस्सा लेंगे।

विज्ञापन
BJP state president Satish Poonia's visit to Dubai today
सतीश पूनियां - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

भाजपा प्रवासी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजू मंगोड़ीवाला ने बताया भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां 18 मार्च को दुबई में राजस्थान बिजनेस एंड प्रोफेशनल ग्रुप के साथ संवाद करेंगे। इसके बाद इंडियन पार्लियामेंट्री फोरम के साथ चर्चा करेंगे। इंटरनेशनल सिंधी दिवस के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे और लेबर कैंप का निरीक्षण करेंगे। पूनिया जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन की एन्युअल मीटिंग में भी हिस्सा होंगे।

विज्ञापन


मिशन 2023 और 2024 को लेकर प्रवासी राजस्थानी सम्मेलन
इससे पहले सतीश पूनियां कर्नाटक, गुजरात, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, नई दिल्ली, तेलंगाना राज्यों में मिशन 2023 और 2024 को लेकर प्रवासी राजस्थानी सम्मेलनों में शामिल हो चुके हैं। विधानसभा चुनाव 2023 नवंबर-दिसंबर महीने में प्रस्तावित हैं, जबकि 2024 में लोकसभा के चुनाव भी होने हैं। बड़ी संख्या में प्रवासी राजस्थानी और प्रवासी भारतीय दुबई में रहते हैं। जो वहां बिज़नेस, नौकरियां कर रहे हैं और कई संगठन भी चला रहे हैं। चुनाव से पहले ज्यादा से ज्यादा प्रवासियों एनआरआई, एनआरआर (नॉन रेसिडेंट्स राजस्थानी) से संपर्क कर उन्हें केंद्र की मोदी सरकार की उपलब्धियों, बीजेपी की रीति-नीति और विचारधारा की जानकारी देकर चुनाव में साथ देने की अपील बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed