{"_id":"59e31bab4f1c1bcd538b7a80","slug":"bjp-state-president-ashok-parnami-visits-jaisalmer-for-one-day","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कटौती पर साधी चुप्पी, कहा सरप्लस है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कटौती पर साधी चुप्पी, कहा सरप्लस है बिजली
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 15 Oct 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
बैठक के दौरान अशोक परनामी
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में बिजली कटौती को लेकर पूछे सवाल को भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी टाल गए। उन्होंने कहा कि यहां बिजली सरप्लस है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष परनामी आज जैसलमेर के एक दिवसीय दौरे पर थे। इस दौरान व्यास बगीची सभागार में भाजपा जिला कार्य समिति की बैठक को संबोधित किया। इससे पहले उन्होंने मीडिया से कहा कि भाजपा उपचुनाव में अपना परचम लहराएगी। इसी तरह वह अगले चुनाव में मिशन 180 को भी पूरा करेगी।
अमित शाह के बेटे जयशाह पर लगे आरोपों पर पूछे गए प्रश्न के जवाब में परनामी ने कहा कि जय शाह ने कोई भ्रष्टाचार नहीं किया है। कांग्रेस बे-सिर पैर के आरोप लगा रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास भाजपा के खिलाफ बोलने के लिए कुछ नहीं है इसलिए इस तरह के निराधार आरोप लगाकर सस्ती लोकप्रियता हासिल करना चाह रही है।
वहीं प्रदेश में किसानों को लेकर बोलते हुए परनामी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों के हितों के लिए पूरा प्रयास कर रही है। प्रदेश में फसल बीमा से लेकर किसानों को राहत देने के तमाम प्रयासों में भाजपा सरकार की मुखिया वसुंधरा राजे चिंतनशील है।
विज्ञापन
प्रदेश में बन रहे उर्जा संकट के बीच जैसलमेर जिले में रुके पवन उर्जा उत्पादन को लेकर राज्य सरकार की निती स्पष्ट नहीं होने से पवन उर्जा कंपनियां यहां से विमुख हो रही है जिस पर बोलते हुए परनामी ने कहा कि प्रदेश में उर्जा की कोई कमी नहीं है।
कंपनियां चाहती है कि सरकार उनसे उनके भाव पर बिजली खरीदे जो कि सरकार के लिए संभव नहीं है। रही बात निवेश वापस जाने की तो परनामी ने कहा कि कंपनियां यहां बिजली का उत्पादन करे और अपने स्तर पर उसे बेचे जिसमें सरकार को कोई समस्या नहीं है। इस अवसर पर परनामी के साथ राज्य मंत्री एवं प्रदेश भाजपा कार्यालय प्रभारी मुकेश दाधीच, सांसद कर्नल सोनाराम, विधायक छोटूसिंह भाटी, बीज निगम अध्यक्ष शंभूसिंह खेतासर, पोकरण विधायक शैतानसिंह व भाजपा जिलाध्यक्ष जुगल व्यास भी मौजूद रहे।