BJP का बड़ा आरोप : राजस्थान में किसानों की जमीन हड़प कर रॉबर्ट वाड्रा को सौंपी, कांग्रेस 'कट्टर पापी परिवार'
भाजपा नेता गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि गांधी परिवार के इशारे पर गहलोत सरकार ने किसानों की जमीन हड़पी और रॉबर्ट वाड्रा को सौंपी। कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी अलॉटमेंट हुए। कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रवक्ता गौरव भाटिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। गौरव भाटिया ने आरोप लगाया कि 'भारत में एक 'कट्टर पापी परिवार' है। इनका काम किसानों की जमीन हड़पना और अपने दामाद रॉबर्ट वाड्रा को सौंपना है। 2008-13 तक राजस्थान में कांग्रेस सरकार के दौरान, 125 बीघा जमीन किसानों से खरीदी गई और 2 लोगों को हरिराम और नाथाराम को आवंटित की गई।' उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में जमीन के फर्जी अलॉटमेंट हुए और कांग्रेस भ्रष्टाचार को आसमान तक ले गई। जब राजस्थान में भाजपा की सरकार आई, तब मामला सामने आया और एफआईआर दर्ज हुई।
गहलोत सरकार पर आरोप
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि पुलिस और ईडी को मामले की जांच सौंपी गई। तब पता चला कि गहलोत सरकार ने 'कांग्रेस परिवार' के आदेश पर एक ऐसे व्यक्ति को जमीन दी, जो वास्तव में था ही नहीं।
कट्टर बेईमान कौन है, देश जान गया
उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारी गांधी परिवार ये सोचता है कि उन तक कानून नहीं पहुंचेगा लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ईमानदारी और जांच एजेंसियों के जज्बे से कोई भ्रष्टाचारी बच नहीं सकता। कट्टर बेईमान कौन है देश जान गया है।