फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP National President JP Nadda visit to Hadoti Rajasthan

Rajasthan: सीएम गहलोत के दावों में कितना दम, यही परखने जेपी नड्डा आ रहे हाड़ौती, ये रहा मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम

Fri, 14 Oct 2022 01:34 PM IST
अरविंद कुमार आशीष कुलश्रेष्ठ, जयपुर
आशीष कुलश्रेष्ठ, जयपुर Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 14 Oct 2022 01:34 PM IST
सार

राजस्थान में कांग्रेस दावा कर रही है कि पार्टी फिर से सत्ता में आएगी। कांग्रेस के इन्हीं दावों के तह तक जाकर सरकार की काट ढूढ़ने में जुटी बीजेपी जल्द ही जीत के प्लान पर काम शुरू करेगी। इसी प्लान का मूर्त रूप देने अगले सप्ताह बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कोटा दौरे पर रहेंगे।

विज्ञापन
BJP National President JP Nadda visit to Hadoti Rajasthan
राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा हाड़ौती का दौरा करेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद नड्डा राजस्थान के हाड़ौती में पहली मर्तबा आ रहे हैं। प्रदेश में साल 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर यह दौरा अहम माना जा रहा है। नड्डा के इस दौरे से बीजेपी कोटा की सभा से हाड़ौती में विधानसभा 2023 का शंखनाद करेगी। कांग्रेस के दिग्गज नेताओं का दावा है कि अबकी बार सत्ता में फिर से कांग्रेस पार्टी आएगी। लेकिन इन दावों में कितना दम है? इसकी पड़ताल में पिछले कुछ दिनों से बीजेपी के राजनीतिक विश्लेषक जुटे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी की अंदरुनी खींचतान से लेकर आगामी चुनाव की तैयारियों तक बीजेपी की नजर है। प्रदेश के सांसद से लेकर पूर्व विधायक तक नड्डा फीडबैक लेने वाले हैं। इसी फीडबैक और शीर्ष नेताओं से संवाद के बाद बीजेपी जल्द ही जीत के प्लान पर काम शुरू करेगी। नड्डा के दो दिवसीय हाड़ौती दौरे पर इसी प्लान को मूर्त रूप दिया जाना है।
विज्ञापन


प्रदेश के हाड़ौती संभाग में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का दो दिवसीय दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी हो गया है। नड्डा कोटा संभाग में 20 अक्टूबर को पहुंचेंगे। 21 अक्टूबर तक उनका यहां प्रवास है। इस दौरान पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पूर्व विधायकों के साथ नगर निगम के मेयर और जिला परिषद के जिला प्रमुखों से मुलाकात करेंगे। दो दिन तक संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आगामी राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 और उसके जस्ट बाद होने वाले आम चुनाव 2014 को लेकर नड्डा अभी से प्लान में जुटे हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजस्थान के सभी लोकसभा सांसद राज्यसभा सांसद, मौजूदा विधायक पूर्व विधायक नगर निगम के मेयर, जिला परिषद के जिला प्रमुख को इस दौरे के दौरान सक्रिय होने का डोज देंगे। नड्डा पार्टी के तय कार्यक्रम के मुताबिक 2 दिन संगठनात्मक कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

ऐसा है नड्डा के दौरे का मिनट-टू-मिनट शेड्यूल....
20 अक्टूबर 2022

  • सुबह 10 बजे ट्रेन से कोटा पहुंचेंगे
  • 11:30 बजे स्वागत का कार्यक्रम होगा
  • 11:30 से 1 बजे तक प्रदेश स्तरीय बैठक होगी
  • मीटिंग में सांसद, विधायक, जिला प्रमुख, महापौर, प्रदेश पदाधिकारी शामिल रहेंगे
  • दोपहर 1 से 2 बजे तक लंच का होगा
  • 2 से 2:30 बजे तक ओबीसी का प्रदेश प्रतिनिधि सम्मेलन होगा
  • शाम 4:30 से 6 बजे तक प्रबुद्धजन सम्मेलन होगा
  • शाम 7:30 बजे से रात 8:30 बजे तक प्रदेश कोर कमेटी की बैठक होगी

21 अक्टूबर 2022

  • सुबह 10:30 से 11:30 तक युवा संवाद होगा
  • दोपहर 12 से 1 बजे तक प्रदेश विस्तारक सम्मेलन होगा
  • 2 से 3:30 बजे तक बूथ संकल्प महासम्मेलन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed