फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP leader's murder revealed, tenant did the murder

BJP नेता के मर्डर का खुलासा: किराएदार की नियत हुई खराब, 'कब्जा' करना चाहता था

Mon, 14 Aug 2017 08:06 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 14 Aug 2017 08:06 PM IST
विज्ञापन
BJP leader's murder revealed, tenant did the murder
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी का नौकर निशांत - फोटो : अमर उजाला
चार दिन पहले हुए बीजेपी के नेता के मर्डर का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने किरायेदार और नौकर के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


कोटा में चार दिन पहले रेलवे स्टेशन के बाहर भाजपा नेता दुर्गेश मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने आज इसका खुलासा करते हुए बताया कि दुर्गेश मालवीय की हत्या उसके किरायेदार भुवनेश शर्मा ने की थी। भुवनेश शर्मा और दुर्गेश के बीच रेस्टारेंट खाली कराने को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस ने हत्याकांड में मदद करने वाले उसके नौकर गिरफ्तार को किया है, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी भुवनेश शर्मा फरार है।

दुर्गेश ने अगस्त में रेस्टोरेंट खाली करने का कह रखा था। पुलिस के अनुसार, भुवनेश रेस्टोंरेंट पर कब्जा करने की नियत से मकान मालिक दुर्गेश मालवीय की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्याकांड से पहले आरोपी भुवनेश शर्मा ने बकायदा रैकी की और अपना मोबाइल दिल्ली में अपनी पत्नी के पास छोड़ आया। ताकि पुलिस यकीन हो जाए कि वह हत्याकांड के वक्त दिल्ली में ही था।
विज्ञापन

 

रेस्टोरेंट खाली कराने को लेकर था झगड़ा

BJP leader's murder revealed, tenant did the murder
फरार आरोपी भुवनेश - फोटो : अमर उजाला
पुलिस को हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में उस वक्त सफलता मिली जब यह सामने आया कि दुर्गेश और भुवनेश के बीच रेस्टोरेंट खाली कराने को लेकर झगड़ा चल रहा है। पुलिस ने इसी दिशा में जांच आगे बढ़ाई तो सफलता मिली।

रेस्टोंरेंट पर काम करने वाले नौकर निशांत को पुलिस ने पकड़ा और पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पुलिस ने निशांत को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब भुवनेश की तलाश में है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed