फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   BJP Leader Om Mathur statement on PM Modi OM Mathur Viral Video

Rajasthan: 'मैंने खूंटा गाड़ दिया तो पीएम मोदी भी नहीं हिला सकते', भाजपा नेता ओम माथुर का बयान, वीडियो वायरल

Wed, 28 Dec 2022 02:21 PM IST
रोमा रागिनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 28 Dec 2022 02:21 PM IST
सार

राजस्थान भाजपा में सीएम फेस को लेकर खींचतान के बीच ओम माथुर के बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। भाजपा के युवा कार्यकर्ता माथुर के बयान का खुलकर विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन
BJP Leader Om Mathur statement on PM Modi OM Mathur Viral Video
ओम माथुर - फोटो : Social Media

विस्तार

पूर्व राज्यसभा सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय नेता ओम माथुर के बयान को लेकर विवाद खड़ा हो गया। ओम माथुर ने कहा 'मैंने खूंटा गाड़ दिया तो पीएम मोदी भी हिला नहीं सकते। मेरे आदमी का टिकट प्रधानमंत्री भी नहीं काट सकते।' उनके इस बयान का वीडियो वायरल होने के बाद कार्यकर्ता आक्रोशित हैं।

विज्ञापन


ओम माथुर अजमेर के समीप परबतसर विधानसभा क्षेत्र में जन आक्रोश रैली को लेकर संबोधित कर रहे थे। इस दौरान माथुर ने कहा, 'जिस आदमी का टिकट मैंने फाइनल कर दिया, उसका पीएम मोदी भी टिकट नहीं काट सकता है। मैं जहां खूंटा गाड़ देता हूं, उसके बाद उसे कोई नहीं हिला सकता।'

विज्ञापन


ओम माथुर यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि 'चाहे लिस्ट जयपुर से जाए या दिल्ली से मेरे खूंटा गाड़ने के बाद उसे कोई नहीं हिला सकता। कोई गलतफहमी मत पालना, अब तो मैं केंद्रीय चुनाव समिति का मेंबर हूं। जयपुर से जो लिस्ट भेजी ना, ध्यान रखता हूं। गहतफहमी मत पालना। कम से कम पाली वाले।'

विज्ञापन
विज्ञापन


ओम माथुर के इस बयान को लेकर भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में आक्रोश पैदा हो गया। ओम माथुर की खुले मंच से इस तरह की बयानबाजी का जमकर विरोध भी हो रहा हैं। कार्यकर्ता इसे पीएम मोदी का अपमान मान रहे हैं। 


बता दें कि राजस्थान भाजपा में सीएम फेस को लेकर घमासान चल रहा है। वर्तमान में ओम माथुर केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य है और वो लगातार बयानबाजी भी कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने जयपुर में सीएम पद को लेकर भी जयपुर में कई बयान दिए हैं। माथुर को वसुंधरा राजे का धुर विरोध माना जाता है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed