फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bhanwari devi : crime petrol to bollywood

भंवरी हत्याकांड: क्राइम पेट्रोल से लेकर बॉलीवुड तक छाया भंवरी देवी मामला

Sat, 03 Jun 2017 04:08 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 03 Jun 2017 04:08 PM IST
विज्ञापन
bhanwari devi : crime petrol to bollywood
भंवरी देवी - फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान के जोधपुर के साधारण से गांव की महिला नर्स बनी और उसके बाद कैसे पावर पॉलिटिक्स के जाल में उलझकर रह गई, इसकी यही कहानी छोटे परदे से लेकर बॉलीवुड तक छा गई। यहां बात कर रहे हैं कि देश के बहुचर्चित भंवरी देवी हत्या कांड की। ये कांड टीवी पर चर्चित क्राइम थ्रिलर शो क्राइम पेट्रोल से लेकर निर्देशक के.सी. बोकाडिया की विवादित 'डर्टी पॉलिटिक्स' फिल्म तक छाया रहा है।
विज्ञापन


दरअसल, राजस्थान की नट बिरादरी से ताल्लुक रखने वाली भंवरी देवी यहां पैनन कस्बे के एक सरकारी अस्पताल में बतौर नर्स काम करती थी। बताया जाता है कि उसकी शादी भी हो चुकी थी, लेकिन उसकी मॉडलिंग करने की चाह ने उसे कैसे राजनीतिक गलियारों तक पहुंचाया इसकी पूरी कहानी लेकर साल 2015 में बॉलीवुड की फिल्म बनी 'डर्टी पॉलिटिक्स'। फिल्म में बताया गया कि किस तरह भंवरी देवी अपने हीरोईन बनने का ख्वाब को पूरा करने के लिए वह कुछ भी कर सकती थी। यहां तक नर्स होने के बावजूद गांव के अस्पताल में वह ड्यूटी पर ही कम ही दिखती थी। लिहाजा गांव वालों की शिकायत पर भंवरी देवी को नौकरी से सस्पेंड कर दिया गया था।
विज्ञापन


इसी दौरान वह राजनीतिक गलियारों तक अपनी पकड़ बनाने में कामयाब हो जाती है। यहां उसका रुतबा चलने लगता है। इसी रुतबे के चलते कई बार तो उसे तत्कालीन राजनेताओं के साथ भी देखा गया। इसी कहानी के साथ तैयार हुई थी प्रोड्यूसर केसी बोकाडिया की फिल्म 'डर्टी पॉलिटिक्स'।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉट फिल्मों के दम पर सुर्खियां बंटोरने वालीं ऐक्ट्रेस मल्लिका शेरावत ने इस फिल्म में काम किया। भंवरी देवी केस पर आधारित ये फिल्म लंबे समय तक तो रिलीज के इंतजार में रही। इसका कारण फिल्म की प्रॉडक्शन कंपनी अपने ऑल इंडिया डिस्ट्रिब्यूशन राइट्स किसी कॉर्पोरेट कंपनी को ठीक-ठाक रकम में बेचना चाहती है, लेकिन कंपनियां इसमें इंट्रेस्ट ही नहीं ले रही थी। हालांकि, बाद में ये विवाद सुलझ गए।

मल्लिका तिरंगे में, पीछे विधानसभा, मच गया था हंगामा

bhanwari devi : crime petrol to bollywood
डर्टी पॉलिटिक्स - फोटो : फाइल फोटो
फिल्म में मल्लिका शेरावत का हॉट फोटोशूट भी चर्चाओं मे रहा। इस पोस्टर में मल्लिका लाल बत्ती लगी गाड़ी की छत पर एक तिरंगे जैसे कपड़े से ढके हुए दिखाया। इस दौरान उसके हाथ में एक सीडी भी थी। पोस्टर के एक बैकग्राउंड में राजस्थान विधानसभा का लुक भी दिखाया गया। राजस्थान विधानसभा तक में इस पोस्टर ने हंगामा मचा दिया। ये मामला कई दिनों तक गूंजा।

मल्लिका का यह पोस्टर सिनेमाघरों में जाने से पहले ही लीक होकर एक प्रमुख राजनीतिक पार्टी के नेताओं के पास पहुंच गया था। इसके बाद इस पोस्टर को लेकर धरने प्रदर्शन भी हुए। राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने तो यहां तक कहा कि अगर यह पोस्टर सिनेमाघरों तक पहुंचा तो देशभर में इस फिल्म का विरोध किया जाएगा।

इसके अलावा साधारण सी इस नर्स की सैक्स, सीडी और सियासत की कहानी क्राइम पेट्रोल में तीन एपीसोड्स में दिखाई गई। साथ ही, फिल्म निर्माता रंजीत शर्मा की फिल्म 'भंवरी का जाल' में भी देखने को मिली। इस फिल्म की शूटिंग जेल और भंवरी की असल जिन्दगी के पात्र महिपाल, मलखान, अमरचंद, भंवरी के घर और गांव देहात पर केन्द्रित रही।

गौरतलब है कि भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड मामले में महिपाल मदेरणा को इस्तीफा देना पड़ा और फिर सीबीआई ने जांच शुरू की। इसके बाद तो मदेरणा और कांग्रेस विधायक मलखान सिंह विश्नोई सहित करीब पन्द्रह लोगों को मामले में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed