फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   bhanwari case : Indra begins interrogation in front of other accused

भंवरी हत्याकांड: सीबीआई ने इंद्रा से अन्य आरोपियों के सामने की पूछताछ शुरू

Wed, 07 Jun 2017 04:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 07 Jun 2017 04:52 PM IST
विज्ञापन
bhanwari case :  Indra begins interrogation in front of other accused
इंद्रा विश्नोई - फोटो : amar ujala
बहुचर्चित एएनएम भंवरी देवी अपहरण और हत्याकांड की मुख्य सूत्रधार इंद्रा विश्नोई को अन्य आरोपियों के सामने बिठाकर पूछताछ की अर्जी मंजूर कर ली गई है। जिसके बाद सीबीआई ने इंद्रा को इस मामले के अन्य आरोपी सोहनलाल विश्नोई व पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई के सामने बिठाकर पूछताछ की।
विज्ञापन


भंवरी मामले के अन्य आरोपियों और इंद्रा की आमने-सामने पूछताछ का रास्ता बुधवार को खुल गया। इसके बाद सीबीआई ने इंद्रा को सोहनलाल और सहीराम के सामने पूछताछ शुरू कर दी।
विज्ञापन

दिल्ली से आई हुई सीबीआई टीम अब इनके बयानों के आधार पर फिर से क्रॉस एग्जामिन करने में जुटी है। ताकि घटना की कड़ी से कड़ी जुड़ सके। संभावना जताई जा रही है कि अब जल्द ही नए खुलासे इंद्रा कर सकती है। हालांकि, सीबीआई रिमांड पर पूछताछ में इंद्रा अलग-अलग बयान दे रही है। जबकि सीबीआई यह मान चुकी है कि अपहरण व हत्या की साजिश में इंद्रा की सक्रिय भूमिका रही है, लेकिन वह इनकार कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल में बंद मलखान सिंह विश्नोई के ममेरे भाई ठेकेदार सोहनलाल विश्नोई व बर्खास्त मंत्री महिपाल मदेरणा के खास पूर्व उप जिला प्रमुख सहीराम विश्नोई पांच वर्ष पहले ही इन्द्रा की पोल खोल चुके हैं। इन सभी पहलूओं को ध्यान में रखकर अब सीबीआई तीनों को आमने—सामने बिठाकर पूछताछ में जुटी है।

इससे पहले सीबीआई की ओर से अनुसूचित जाति—जनजाति अदालत में प्रार्थना पत्र पेश कर आरोपी सोहनलाल और सहीराम को प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करके इंद्रा विश्नोई से आमने-सामने पूछताछ के लिए अनुमति मांगी गई थी।

हालांकि, इस पर इन्द्रा के अधिवक्ताओं ने इस पर ऐतराज जताया था। प्रार्थना पत्र पर सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक एजाज अहमद ने बहस की, जिसके बाद बुधवार तक आदेश सुरक्षित रखा गया था। बुधवार को कोर्ट ने अपने आदेश में इस प्रार्थना पत्र को मंजूर करते हुए सीबीआई को सोहनलाल व सहीराम को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने की मंजूरी दे दी।

मलखान ने दिखाए तेवर, धक्का—मुक्की

bhanwari case :  Indra begins interrogation in front of other accused
मलखान - फोटो : demo pic
भंवरी मामले के सारे आरोपियों को बुधवार को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश किया गया। बुधवार को मामले के मुख्य आरोपी पूर्व विधायक मलखान सिंह विश्नोई को भी अजमेर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन्होंने कोर्ट परिसर में काफी दबंगई दिखाई। गाड़ी से उतरते ही उन्होंने मीडियाकर्मियों से धक्का—मुक्की की।

वहीं पूर्व मंत्री महिपाल मदेरणा अब दो कदम भरने को दूसरों पर मोहताज है। जेल में बंद महिपाल अब कमर दर्द से पीड़ित हैं। कोर्ट में पेश किए जाने के दौरान पुलिस बस से सबसे अंत में महिपाल को पुलिस ने सहारा देकर नीचे उतारकर व्हील चेयर पर बिठाया। निस्तेज मदेरणा गर्दन झुकाए व्हील चेयर पर बैठे रहे। इंद्रा की गिरफ्तारी के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने इतना ही कहा कि मामला कोर्ट में विचाराधीन है। ऐसे में वे कोई टिप्पणी नहीं कर सकते हैं।

पूर्व में महिपाल को कोर्ट लाए जाने के दौरान उनकी बेटी दिव्या उनसे मिलने आती थी, लेकिन अब उसने भी आना बंद कर दिया। कभी उनके समर्थकों का कोर्ट में लगने वाला जमावड़ा भी अब नहीं लगता। धीरे-धीरे उनसे मिलने आने वाले लोग भी कम ही दिखने लगे हैं।

गौरतलब है कि भंवरी हत्याकांड की साजिश रचने की शुरुआत इंद्रा के घर पर ही हुई थी। इसमें सोहन और सहीराम भी शामिल थे। इंद्रा के घर पर सोहन और सहीराम की मुलाकातें हुई थी। इस दौरान इन्होंने भंवरी के घर से सीडी चुराने, भंवरी द्वारा मलखान को ब्लैकमेल किए जाने को लेकर चर्चा की थी। इन्हीं मुलाकातों में भंवरी को ठिकाने लगाने और इससे पहले महिपाल मदेरणा को इसमें शामिल करने तक की साजिश की प्लानिंग की थी। सीबीआई इन सभी कड़ियों की दुबारा पुष्टि करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed