{"_id":"595a3e3f4f1c1b204e8b4b8e","slug":"best-teacher-will-be-awarded","type":"story","status":"publish","title_hn":"अच्छा रिजल्ट दिया तो मिलेगा ‘श्री गुरूजी सम्मान’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अच्छा रिजल्ट दिया तो मिलेगा ‘श्री गुरूजी सम्मान’
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Mon, 03 Jul 2017 06:36 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रारंभिक शिक्षा के तहत सबसे अच्छे परीक्षा परिणाम देने वाले शिक्षकों को अब हर साल सम्मानित किया जाएगा। उत्कृष्ट परिणाम देने वाले शिक्षकों को प्रतिवर्ष प्रत्येक जिले में सर्वाधिक प्राप्तांकों के आधार पर ‘श्री गुरूजी सम्मान’ पुरस्कार प्रदान किया जाएगा।
शिक्षा राज्य मंत्री वासुदेव देवनानी की अध्यक्षता में सोमवार को राजस्थान राज्य पाठ्यपुस्तक मंडल में आयोजित शिक्षा प्रोत्साहन प्रन्यास की बैठक में यह निर्णय लिया गया। देवनानी ने बताया कि प्रारंभिक शिक्षा अधीन संचालित राजकीय प्राथमिक विद्यालय अथवा उच्च प्राथमिक विद्यालय में कार्यरत संस्था प्रधानों, अध्यापकों को जिले में सर्वाधिक प्राप्ताकों के आधार पर ‘श्री गुरूजी सम्मान’ पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष प्रत्येक जिले के चयनित एक शिक्षक को यह पुरस्कार प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय, बीकानेर द्वारा आयोजित समारोह में प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार के तहत राज्य के 33 जिलों में से प्रत्येक में से एक शिक्षक का चयन कर उन्हें 11-11 हजार रुपए राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। यह पुरस्कार निदेशालय, बीकानेर में आयोजित समारोह में प्रतिवर्ष 33 शिक्षकों को प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि जिलों मे संचालित आदर्श एवं उत्कृष्ट विद्यालयों के विकास के आधार पर जिलों की रैंकिग की जाएगी। शिक्षा राज्य मंत्री देवनानी ने कहा कि राज्य में इन विद्यालयों के उत्कृष्ट परिणामों के आधार पर राज्य में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले जिला कलक्टर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक तथा जिला शिक्षा अधिकारी, प्रारंभिक को प्रोत्साहन स्वरूप लैपटॉप प्रदान किए जाएंगे।