{"_id":"63fc6fcba506c2722d0d8f77","slug":"best-25-players-of-mahakhel-kabaddi-selected-2023-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jaipur: महाखेल कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jaipur: महाखेल कबड्डी के सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों का हुआ चयन, राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का मिलेगा मौका
Mon, 27 Feb 2023 02:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 27 Feb 2023 02:24 PM IST
सार
चयनित खिलाड़ियों को स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया की ओर से दी जाएगी 14 दिन की निःशुल्क ट्रेनिंग। ट्रेनिंग के दौरान 25 खिलाड़ियों में से चयनित खिलाड़ियों को नेशनल सेन्टर्स ऑफ एक्सीलेंस द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
कर्नल राज्यवर्धन राठौड़
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ के संरक्षण में हुए जयपुर महाखेल कबड्डी के सफल आयोजन के बाद सर्वश्रेष्ठ 25 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों को नेशनल स्पोर्ट्स अथोरिटी ऑफ इंडिया द्वारा पूर्णिमा कॉलेज में 14 दिन का निःशुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के पश्चात इन 25 खिलाड़ियों में से चयनित श्रेष्ठ खिलाड़ियों को नेशनल सेन्टर्स ऑफ एक्सीलेंस द्वारा आगे की ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे इन खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर खेलने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
जयपुर के वैशाली नगर स्थित गार्डन में जयपुर महाखेल के मैदान प्रमुखों, सहयोगियों और शारीरिक शिक्षकों ने प्रधानमंत्री जी के आह्नान पर मोटे अनाज की जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता और जयपुर ग्रामीण सांसद कर्नल राज्यवर्धन राठौड़ ने शिरकत की। इस आयोजन में सभी ने मक्का-बाजरा की रोटी, खीचड़ा, मूंग का हलवा, मूंग मोठ, दाल, केर सांगरे की सब्जी और राबड़ी का भोजन किया।
विज्ञापन
मोटे अनाज का महत्व बताया
आयोजन के दौरान कर्नल राज्यवर्धन ने जयपुर महाखेल के सफल आयोजन के लिए सभी का आभार व्यक्त कर कहा हमारे लिए गर्व की बात है कि जयपुर महाखेल के समपान समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हम सभी से वर्चुअली जुड़कर मैच भी देखा और उद्बोधन भी दिया। इस दौरान उन्होंने श्री अन्न (मोटे अनाज) के महत्व को बताते हए इसे भोजन में ग्रहण करने की बात कही और युवाओं को इसका ब्रांड एम्बेसेडर बनने के लिए प्रेरित किया। उनकी प्रेरणा स्वरूप आज का यह कार्यक्रम एक शानदार कार्यक्रम है। श्री अन्न हमारे स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क के लिए बहुत आवश्यक है। हमें इसे अपने भोजन में आवश्यक रूप से शामिल करना चाहिए और इसके प्रति हमें आम लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
विज्ञापन