{"_id":"5937ea114f1c1b801c9c937e","slug":"become-a-bridge-to-benefit-the-common-people-by-taking-advantage-of-schemes-chief-minister","type":"story","status":"publish","title_hn":"आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु बनें विकास प्रेरक - मुख्यमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आमजन को योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए सेतु बनें विकास प्रेरक - मुख्यमंत्री
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 07 Jun 2017 05:27 PM IST
विज्ञापन
वसुंधरा राजे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने कहा है कि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए विकास प्रेरक सेतु की तरह काम करें। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं एवं कार्यक्रमों तक जनता की पहुंच आसान बनाने और इनका लाभ आमजन तक पहुंचाने में युवा विकास प्रेरक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
राजे बुधवार को मुख्यमंत्री कार्यालय में ‘युवा विकास प्रेरक समीक्षा एवं मार्गदर्शन’ कार्यक्रम में आए युवा विकास प्रेरकों को सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने कहा कि युवाओं से इस देश को काफी उम्मीदें हैं और युवा ही नए राजस्थान का भविष्य हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे खुशी है कि पिछले 6 माह में युवा विकास प्रेरकों ने 'आइडिया फैक्ट्री' के रूप में काम करते हुए नवाचारों के माध्यम से लोगों को जोड़ा है। वे सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में सहयोगी बनकर लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने में सफल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में युवा विकास प्रेरक कार्यक्रम के यू-ट्यूब चैनल तथा वेब मैग्जीन ‘राजस्थान स्वाभिमान‘ को लॉन्च किया।