{"_id":"5a8834614f1c1ba3268bab04","slug":"beawar-gas-tragedy-cm-raje-visited-beawar-and-announced-compensation","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्यावर दुखांतिका: पीड़ितों से मिलने पहुंची सीएम राजे, मुआवजे का किया ऐलान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्यावर दुखांतिका: पीड़ितों से मिलने पहुंची सीएम राजे, मुआवजे का किया ऐलान
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Feb 2018 05:56 PM IST
विज्ञापन
घटनास्थल का दौरा करने ब्यावर पहुंची सीएम राजे
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के ब्यावर में हुए सिलेंडर ब्लास्ट से भयावह हादसे के बाद राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे बाड़मेर से ब्यावर पहुंची । मुख्यमंत्री आज बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने गई हुई थी जिसके बाद वो हादसे की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित परिवारों से मिलने ब्यावर पहुंच गई।
राजे शाम को करीब 6 बजे ब्यावर के श्रीसीमेंट हवाई पट्टी पर हैलिकॉप्टर से ब्यावर पहुंची और वहां से सीधे घटनास्थल पर पहुंच गई। घटनास्थल पर कुछ देर रुकने के बाद सीएम राजे सीधे ब्यावर के अमृतकौर अस्पताल पहुंची और हादसे में घायल हुए लोगों की कुशलक्षेम पहुंची। राजे के अलावा शिक्षामंत्री वासुदेव देवनानी, चिकित्सा मंत्री कालीचरण सराफ और अनिता भदेल भी आज ब्यावर पहुंच गए और पीड़ितों का हाल जाना।

मृतक के परिजनों को मिलेगा 2-2 लाख रुपए मुआवजा
ब्यावर
सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए पहले ही पीड़ित परिवार के आश्रितों को मुआवजा देने की घोषणा कर दी थी। सीएम राजे ने ब्यावर पहुंचने के बाद मृतकों के परिजनों को दो दो लाख रुपए की मुआवजा राशि देने की घोषणा की। ब्यावर में हुए इस हादसे में गम्भीर लापरवाही के चलते शादी समारोह के बीच खुशियों का दौर एक बड़े दर्दनाक हादसे में बदल गया, जिसमें दूल्हे की मां सहित 19 लोगों की जान चली गई।