{"_id":"5a69be4b4f1c1b410b8b5002","slug":"bcci-uplifts-ban-from-rca-roads-opened-for-ipl-matches-in-rajasthan","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चार साल बाद RCA फिर होगा 'आबाद', अब यहां हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार साल बाद RCA फिर होगा 'आबाद', अब यहां हो सकेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 25 Jan 2018 05:04 PM IST
विज्ञापन
डेमो इमेज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चार साल तक प्रतिबंध का दंश झेलने वाले राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन से आखिरकार बीसीसीआई द्वारा लगाया गया प्रतिबंध हटा दिया गया है। आज आरसीए पर से प्रतिबंध हटाए जाने के बाद बीसीसीआई को संघ की ओर से अंडरटेकिंग सौंप दी गई है और अब आरसीए एक बार फिर से बीसीसीआई द्वारा मान्यता प्राप्त क्रिकेट संघ कहलाएगा।
राजस्थान हाईकोर्ट में जस्टिस मनीष भंडारी ने आज सुनवाई करते हुए आरसीए सचिव और अध्यक्ष को बीसीसीआई को संघ की अंडरटेकिंग देने के आदेश दिए। आरसीए की ओर से अधिवक्ता तनवीर अहमद ने पैरवी की।
इससे पहले हाईकोर्ट ने आरसीए और बीसीसीआई के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक गुप्त मतदान कराए जाने के निर्देश दिए थे। जिसके बाद बीसीसीआई द्वारा लगाई गई शर्तों को मानने के लिए आरसीए से जुड़े सभी 33 जिला क्रिकेट संघ सचिवों में से 31 ने बीसीसीआई के पक्ष में मतदान किया था।
विज्ञापन
अब आरसीए से प्रतिबंध हट जाने के बाद राजस्थान की सभी क्रिकेट टीमें 'टीम राजस्थान' के बजाय आरसीए का लोगो लगी हुई जर्सी पहनकर खेल पाएंगी। साथ ही, जयपुर में अंतरराष्ट्र्रीय क्रिकेट मैचों का आयोजन भी हो सकेगा।

अब बीसीसीआई की हां का इंतजार
आरसीए से प्रतिबंध हट जाने के बाद अब जयपुर में आईपीएल मैच आयोजित कराए जाने की राह पूरी तरह से खुल चुकी है। वहीं राजस्थान हाईकोर्ट ने बीसीसीआई से इन मैचों को आयोजित कराए जाने के बारे में पूछा है। कोर्ट ने बीसीसीआई से पूछा है कि जब आरसीए और राज्य सरकार राजस्थान रॉयल्स के मैच कराने के लिए तैयार है तो बीसीसीआई अपनी मंशा बता दें कि क्या वो यहां मैच आयोजित कराएगी या नहीं।