{"_id":"59b8d03f4f1c1bed7f8b679d","slug":"barrel-bust-of-howitzer-gun-in-pokhran-firing-range","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हॉवित्जर का बैरल फटने से क्या दांव पर लगी 700 मिलियन डॉलर की डील!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हॉवित्जर का बैरल फटने से क्या दांव पर लगी 700 मिलियन डॉलर की डील!
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Wed, 13 Sep 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय सेना बीते तीन दशक से नई तोप के अपने बेड़े में शामिल होने का इंतजार कर रही है। हालांकि यह सपना बीते कुछ माह में साकार होता भी दिखा, जब अमेरिका के साथ 145 अल्ट्रा लाइट एम-777 हॉवित्जर गन का सौदा हुआ।
विज्ञापन
इसके बाद दो हॉवित्जर गन परीक्षण के लिए तीन माह पूर्व भारत आई। जबकि तीन और हॉवित्जर गन के इसी माह भारत आने की संभावना है। लेकिन कुछ दिन पूर्व राजस्थान में पाक सीमा के नजदीक स्थित पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में परीक्षण के दौरान इस गन का बैरल फट गया।
विज्ञापन
इसके बाद इस अमेरिकन तोप को लेकर रक्षा विशेषज्ञों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आई हैं। क्योंकि स्वीडिश तोप बोफोर्स के तीस वर्ष बाद इंडियन आर्मी में नयी गन हॉवित्जर की एंट्री से सभी उत्साहित थे।
विज्ञापन
इस माह और आएंगी तीन हॉवित्जर
फाइल फोटो।
इस घटना के बाद से विशेषज्ञ के मन में आशंका है कि कहीं अब गन में आई कथित खामी कहीं इंडियन आर्मी का इंतजार लंबा नहीं करा दे। क्योंकि जानकारी के अनुसार बैरल फटने की जांच के बाद इसकी रिपोर्ट सबंधित कंपनी को भेजी जाएगी।
गौरतलब है कि इंडियन आर्मी में कुल 145 हॉवित्जर गन सम्मलित होनी है। जिसमें 20 गन सीधे अमेरिका से तैयार होकर आएंगी। जबकि करार के अनुसार 120 गन को बीएई कंपनी भारत की महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में तैयार करेगी।
गौरतलब है कि इंडियन आर्मी में कुल 145 हॉवित्जर गन सम्मलित होनी है। जिसमें 20 गन सीधे अमेरिका से तैयार होकर आएंगी। जबकि करार के अनुसार 120 गन को बीएई कंपनी भारत की महिंद्रा कंपनी के साथ मिलकर इंडिया में तैयार करेगी।