{"_id":"5a87f9d04f1c1bb3208b9c45","slug":"bail-in-robert-vadra-land-deal-case-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन बेचान मामले में मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा से जुड़े जमीन बेचान मामले में मिली जमानत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 17 Feb 2018 03:44 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान हाईकोर्ट ने सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा की कंपनी स्काई लाइन को फायरिंग रेंज से जुड़ी जमीन बेचान के मामले में आरोपी जयप्रकाश बगड़वा को जमानत पर रिहा कर दिया है।
विज्ञापन
न्यायाधीश पंकज भंडारी ने शनिवार को आरोपी की जमानत अर्जी पर यह आदेश दिए। मामले के अनुसार फायरिंग रेंज के लिए केन्द्र सरकार की ओर से भूमि अवाप्ति की गई। इसके बदले मुआवजे के तौर पर प्रभावितों को भूमि दी गई, लेकिन जयकाश सहित अन्य आरोपियों ने फर्जी लोगों के नाम आवंटन पत्र जारी करा लिए और बाद में भूमि को रॉबर्ट वाड्रा की स्काई लाइन कंपनी सहित अन्य कई कंपनियों को बेचा गया। इसे लेकर बीकानेर के कोलायत और गजनेर थाने में आरोपी जयप्रकाश के खिलाफ 18 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
इन मामलो में जयप्रकाश को जमानत मिल चुकी है। ईडी ने गत 21 दिसंबर को मनी लॉन्ड्रिंग के मामले मे जयप्रकाश को गिरफ्तार किया था।