फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   australian legend brad hogg said kohli is overconfident

पूर्व आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने कोहली को लेकर कह दी इतनी बड़ी बात

Sat, 20 May 2017 01:28 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 20 May 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
australian legend brad hogg said kohli is overconfident
फाइल फोटो - फोटो : Internet
पूर्व आॅस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने भारतीय भारतीय कप्तान विराट कोहली को लेकर कहा कि वो विश्व में सबसे सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक हैं और उनकी तकनीक और आक्रामकता का कोई सानी नहीं है, मगर कोहली का जरुरत से ज्यादा आत्मविश्वास उनकी कमजोरी बन सकता है।
विज्ञापन


उदयपुर की एक क्रिकेट एकेडमी में खिलाड़ियों को क्रिकेट के गुर सिखाने पहुंचे पूर्व आॅस्ट्रेलियाई स्पिनर ब्रैड हॉग ने भारतीय क्रिकेट को लेकर कई बातें की। हॉग ने कहा कोहली के अति आत्मविश्वासी होने के कारण ही इस बार आईपीएल में उनके बल्ले से रन ही नहीं निकले और इसका प्रभाव उनकी कप्तानी में भी साफ देखने को मिला, जहां पूरी टीम ही परफॉर्म नहीं कर पाई। हॉग ने भारतीय कप्तान के लिए कहा कि यदि उन्हें चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करना है तो उन्हें अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा।
विज्ञापन


रहाणे को सौंपी जाए टीम की कमान

हॉग के अनुसार भविष्य में टीम इंडिया की कप्तानी रहाणे को सौंपी जा सकती है। हॉग ने कहा मौजूदा दौर में टीम इंडिया के टॉप स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को विश्व का सबसे बेस्ट स्पिनर बताया है। हॉग ने अश्विन की तारीफ करते हुए कहा कि वो खेल के सभी प्रारुपों में विकेट लेने में सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमसे ज्यादा फिट नहीं भारतीय

फिटनैस को लेकर पूर्व आॅस्ट्रेलियाई सिपनर ने आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों की तुलना में भारतीय खिलाड़ियों को फिसड्डी बताया। हॉग ने कहा कि भले ही तकनीकी रुप से भारतीय खिलाड़ी अच्छे हों मगर जब बात फिटनैस की आती है, तो आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का स्तर भारतीयों से कई उंचा है।

हॉग ने धोनी को सबसे सफल कप्तान बताते हुए कहा कि धोनी के मार्गदर्शन में इस बार आईपीएल में स्मिथ ने शानदार कप्तानी की, जिससे टीम फाइनल तक पहुंच सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed