{"_id":"5a7c0e9b4f1c1b8f268b8c8c","slug":"attempt-to-burning-by-petrol-in-jodhpur-rajasthan-know-why","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बाजार से घर जाते युवक को जबरन पिलाया पेट्रोल, जिंदा जलाने का प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजार से घर जाते युवक को जबरन पिलाया पेट्रोल, जिंदा जलाने का प्रयास
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 08 Feb 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक को पेट्रोल उड़ेलकर जिंदा जलाने का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपियों ने पहले युवक को जबरन पेट्रोल पिलाया। चिल्लाने पर आसपास के लोगों ने युवक को बचाया।
मामला राजस्थान के जोधपुर जिले के फलौदी कस्बे से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, फलौदी के मालियों का बास निवासी किशोर माली और कुछ लोगों में लेनदेन को लेकर विवाद था। इसके चलते अज्ञात लोगों ने फलौदी कस्बे के गुचियों की बगीची के पास पहले किशोर को जबरन पेट्रोल पिलाया। इसके बाद उस पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया। युवक किशोर के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए। इस पर आरोपी किशोर को छोड़कर मौके से फरार हो गए।
इसके बाद लोगों ने किशोर को फलौदी के राजकीय अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। किशोर की हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सकों ने उसे जोधपुर रेफर कर दिया। जहां जोधपुर में उसका इलाज चल रहा है।

आरोपियों की तलाश शुरू
अस्पताल में भर्ती युवक
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार किशोर बाजार से अपने घर की तरफ जा रहा था। इस दौरान कस्बे के गुचियों की बगीची के पास 4-5 युवकों ने पहले तो उसे जबरन पेट्रोल पिलाया और उसके बाद उसके शरीर पर पेट्रोल छिड़क दिया और उसे जिंदा जलाने का प्रयास किया।
जान बचाने के लिए वह जोर से चिल्लाया। इस पर आसपास के लोग आ गए। ये देख आरोपी युवक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।
जान बचाने के लिए वह जोर से चिल्लाया। इस पर आसपास के लोग आ गए। ये देख आरोपी युवक उसे छोड़कर मौके से फरार हो गए। फिलहाल पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की है।